अपडेटेड 23 March 2024 at 09:39 IST

Skin Care: चेहरे से हटाना है होली का जिद्दी रंग? ये घरेलू उपाय करेंगे मदद, आसानी से छूटेगा पक्का रंग

How To Remove Holi Color From Skin: अगर आपके चेहरे पर जिद्दी होली का रंग चिपक गया है तो इसे हटाने के लिए आप इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Skin Holi
स्किन से होली का रंग छुड़ाने के टिप्स | Image: Pixabay

How To Remove Color From Skin: हर कोई रंगों के त्योहार होली को लेकर काफी एक्साइटेड है। इस साल 25 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। रंगों से होली खेलना जितना अच्छा लगता है उनता ही मुश्किल होता है स्किन पर लगे रंगों को हटाना। रंगों में मौजूद केमिकल्स के कारण होली का रंग चेहरे, हाथ-पैरों पर चिपक जाता है, जिसे हटाना किसी टास्क की तरह हो जाता है।

ऐसे में अगर इस होली पर आपके चेहरे पर होली का जिद्दी रंग चिपक जाता है तो आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन रंगों को आप कुछ टिप्स अपनाकर हटा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं स्किन से जिद्दी रंगों को हटाने वाले टिप्स के बारे में।

स्किन से रंग को हटाने के टिप्स (Tips to remove color from skin)

कोकोनट ऑयल

होली के जिद्दी रंगों को चेहरे या हाथ-पैरों से हटाने के लिए आप कोकोनट ऑयल यानी कि नारियल के तेल का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आपको नारियल के तेल से स्किन की मसाज करनी है। जैसे-जैसे तेल स्किन में ऑब्जर्व होने लगेगा वैसे-वैसे स्किन पर जमा रंग बाहर निकलने लगेगा। इसके बाद आप फेस को वॉश करके मॉइस्चराइजर अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

दही और हल्दी

स्किन से रंग हटाने के लिए दही में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाकर इसे स्किन पर 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे भी होली का जिद्दी पक्का रंग छूटने में आसानी होगी।

Advertisement

बेसन और हल्दी

चेहरे से होली का पक्का रंग छुड़ाने के लिए आप बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको नींबू के रस की भी कुछ बूंदें मिलाकर इसे चेहरे पर लगाना है। इसे लगाने के 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। ये आपकी स्किन को चमकाने का भी काम करेगा।

खीरे का रस

होली का रंग को हटाने के लिए आपको खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकालना हैं। फिर उसमें थोड़ा गुलाब जल और सिरका मिक्स करके इसके पेस्ट को हाथों या कॉटन की मदद से पूरे चेहरे पर लगाना है। इसे लगाने के 10 से 15 मिनट के बाद चेहरा धो लेना है। इससे आपको काफी फायदा होगा।

एलोवेरा जेल

होली के पक्के रंग को स्किन ही नहीं बालों से भी हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आपको सीधे अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करनी है और फिर चेहरा धो लेना है। रंग हटाने का ये काफी असरदार तरीका है। 

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: Holi पर ग्रहण का साया! जानिए 25 मार्च को कब से कब तक लगेगा चंद्र ग्रहण

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 23 March 2024 at 09:39 IST