Nose Blackheads: नाक के ब्लैकहेड्स निकलवाने के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर, घर पर ही करें ये काम
How to Remove Blackheads in Nose: आप घर पर रहकर कैसे ब्लैकहेड्स को हटा सकते हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Nose Blackheads Removal at Home: अक्सर लोग नाक से ब्लैकहेड्स को निकलवाने के लिए पार्लर जाते हैं। लेकिन अगर आपको पता चले कि आप घर पर रहकर आसानी से ब्लैकहेड्स निकलवा सकते हैं तो? जी हां, यहां दिए गए तरीके ब्लैकहेड्स को निकलवाने में आपके बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर रहकर कैसे ब्लैकहेड्स को हटा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
नाक से ब्लैकहेड्स को हमेशा के लिए कैसे हटाएं?
- पहला तरीका: बेसन या हल्दी के इस्तेमाल से नाक के ब्लैकहेड्स को हटाया जा सकता है। ऐसे में आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें और फिर चुटकीभर हल्दी मिलाएं। अब बने मिश्रण मं थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं और मिक्स करें। अब आप बने मिश्रण को नाक पर लगाएं और जब वह सूख जाए तो इसे आप हल्के हल्के हाथों से निकालें। इससे नाक के ब्लैकहेड्स साफ हो सकते हैं। बता दें कि ये पेस्ट चेहरे के दाग धब्बे दूर करने के साथ-साथ आपकी स्किन को चमकदार भी बना सकता है।
- दूसरा तरीका: इसे बनाने के लिए शहद और नींबू का रस होना जरूरी है। ऐसे में आप एक कटोरी में दोनों को अच्छे से मिक्स करें। अब आप नाक वाली जगह पर लगाएं। फिर 10 से 15 मिनट बाद प्रभावित स्थान को गुनगुने पानी से धो लें। आप इस उपाय को हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं। ऐसा करने से फायदा हो सकता है। बता दें कि ये दोनों स्किन को मुलायम बनाने में उपयोगी हैं। इससे अलग इन दोनों को एक साथ लगाने से चेहरे के दाग धब्बों से भी फायदा मिल सकता है। ये पैक स्किन को डीफ क्लीन भी करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।