Dark Lips Remedy: होंठों का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, मिलेंगे नेचुरल पिंक लिप्स
Dark Lips Remedy: आजकल औरतों से लेकर पुरुषों तक दोनों ही स्किन केयर पर खास ध्यान रखते हैं। चेहरे की ग्लोइंग स्किन पर हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन होंठों का कालापन अक्सर नजरअंदाज हो जाता है। इसीलिए हम आपके लिए आसान टिप्स लेकर आए हैं। इस तरीके को आप इस्तेमाल करते आप नेचुरल पिंक लिप्स पा सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Dark Lips Remedy: आजकल औरतों से लेकर पुरुषों तक दोनों ही स्किन केयर पर खास ध्यान रखते हैं। चेहरे की ग्लोइंग स्किन पर हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन होंठों का कालापन अक्सर नजरअंदाज हो जाता है। इसीलिए हम आपके लिए आसान टिप्स लेकर आए हैं। इस तरीके को आप इस्तेमाल करते आप नेचुरल पिंक लिप्स पा सकते हैं।
काले होंठ पड़ने का कारण
औरतों की बात करें तो ज्यादातर केमिकल वाली और सस्ती लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से होंठ खराब हो जाते हैं। जबकि पुरुषों के काले होंठ होने का मुख्य कारण स्मोकिंग का माना जाता है। इसके अलावा, डिहाइड्रेशन और सनलाइट भी होंठों को डार्क बना देती हैं।
क्या है असरदार नुस्खा?
काले होंठों के लिए आप घर पर ही आसान लिप बाम बना सकते हैं। इसके लिए चाहिए आपको नीचे बताई गई चीजों की आवश्यकता पड़ेगी। इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर धूप में रखकर छान लें और डिब्बी में भरकर रोजाना इस्तेमाल करें।
- गुलाब की पंखुड़ियां
- पेट्रोलियम जेली
- ग्लिसरीन
- कैस्टर ऑयल
देसी लिप बाम के फायदे
उपर बताया गया देसी नुस्खा महंगे लिप बाम की तुलना में सस्ता और असरदार है। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से होंठ नेचुरली गुलाबी और सॉफ्ट बन जाते हैं।
Advertisement
- पेट्रोलियम जेली: होंठों को नमी और प्रोटेक्शन देता है।
- गुलाब की पंखुड़ियां: नेचुरली पिंक कलर देने का काम करती है और पोषण लौटाती हैं।
- ग्लिसरीन: होंठों को हाइड्रेट और मुलायम रखता है।
- कैस्टर ऑयल: होंठों को पिंक और पोषण देता है।