Homemade Foot Cream: गर्मियों में फटी एड़ियों का आ गया रामबाण इलाज, ये आसान घरेलू नुस्खा देगा चुटकियों में राहत

Homemade Foot Cream: गर्मियों में अक्सर एड़ियां फट जाती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आसान घरेलू नुस्खा है, जो चुटकियों में राहत देता है।

homemade foot cream
homemade foot cream | Image: freepik

Homemade Foot Cream: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शरीर से जुड़ी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं। इस दौरान लोग चेहरे की देखभाल तो अच्छे से करते हैं, लेकिन पैरों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। धूल, पसीना और गर्मी का असर सबसे ज्यादा एड़ियों पर पड़ता है, जिससे वे रूखी और फटने लगती हैं। यही वजह है कि फटी एड़ियों की समस्या गर्मियों में काफी आम हो जाती है। फटी एड़ियों की समस्या से महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं। कई बार महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद भी कोई खास फायदा नहीं मिलता है। इसके अलावा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में घरेलू उपाय ज्यादा सुरक्षित और असरदार साबित हो सकते हैं।

घर पर बनाएं आसान फुट क्रीम

अगर आप इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो घर पर ही फुट क्रीम बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत भी नहीं होती है। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल, सरसों का तेल, आलू का रस और ग्लिसरीन जैसी सामग्री की जरूरत होगी।

ऐसे तैयार करें फुट क्रीम

फुट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल निकाल कर रख लें। इसके बाद इसमें आलू का रस, सरसों का तेल और ग्लिसरीन मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रखें कि मिक्स की गई चीजों को ज्यादा गाढ़ा न होने दें। अब इस तैयार क्रीम को एक एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लें। रात में सोने से पहले इसे एड़ियों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज कर लें।

होममेड क्रीम के फायदे

इस होममेड फुट क्रीम का रोजाना इस्तेमाल करने से फटी एड़ियों में होने वाला दर्द और जलन कम हो सकता है। यह एड़ियों की दरारों को भरने में मदद करती है और स्किन को मुलायम बनाती है। साथ ही एड़ियों का पीलापन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। कम खर्च में तैयार होने वाला यह नुस्खा गर्मियों में पैरों की देखभाल के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दूध से घर पर बनाएं मीठी-मीठी रबड़ी, गाढ़ी-लच्छेदा बनेगी; सीक्रेट रेसिपी
 

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड