अपडेटेड 14 June 2024 at 14:19 IST

Facial Hair: फेशियल हेयर ने छीन ली है चेहरे की खूबसूरती? ये टिप्स आएंगे काम, चमक उठेगा चेहरा

Home Remedies To Remove Facial Hair: अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं तो आपको इन घरेलू टिप्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
facial hair
फेशियल हेयर | Image: Freepik

Home Remedies To Remove Facial Hair: चेहरे की खूबसूरती हमारे कॉन्फिडेंस लेवल को कई गुना बढ़ा देती है। महिलाएं अक्सर अपने चेहरे को चमकदार बनाए रखने के लिए स्किन केयर रूटीन का सहारा लेती हैं। हालांकि उनके चेहरे के अनचाहे बाल उनकी खूबसूरती में किसी दाग की तरह लगते हैं। जिन्हें रिमूव करने के लिए महिलाएं गरमागरम वैक्स या फिर थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं।

इन तरीकों से चेहरे के अनचाहे बाल भले ही निकल जाएं, लेकिन इसकी वजह से स्किन डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। जिस कारण स्किन पर रेडनेस, रैशेज या दाने होने लगते है। ऐसे में आप फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए कुछ नेचुरल तरीकों का सहारा ले सकते हैं।

जी हां, आप चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके फेशियल हेयर तो रिमूव होंगे ही साथ ही स्किन भी ग्लो करने लगेगी।

फेशियल हेयर रिमूव करने के टिप्स (Tips for removing facial hair)

केला और ओटमील

Advertisement

आप चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए ओटमील का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए आपको दो चम्मच ओटमील में जरूरत के हिसाब से केला मैश करके मिलाना है। अब इसे आप पूरे चेहरे या इन्फेक्टेड एरिया पर सर्कल मोशन में अप्लाई करें। ये एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करेगा। इसे लगाने के 15 मिनट तक फेस मसाज करने के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। ये काफी असरदार है। इससे आपके चेहरे के अनचाहे बाल आसानी से निकल जाएंगे।

चीनी और नींबू का रस

Advertisement

फेशियल हेयर रिमूव करने के लिए आप नींबू के रस और चीनी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़े से पानी में नींबू का रस और चीनी मिलानी है। अब इस पूरे मिक्सचर को अच्छी तरह से गर्म करें, जब ये अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो इसे ठंडा कर इन्फेक्टेड एरिया पर लगाएं। इसे 20-25 मिनट तक लगाने के बाद पानी से धो लें। इससे आपके फेशियल हेयर हल्के पड़ने लगेंगे और स्किन में चमक भी आ जाएगी। 

ये भी पढ़ें: गर्मियों में मटके का पानी पीने के हैं कई रामबाण फायदे, जानकर आप भी कर देंगे पीना शुरू

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 14 June 2024 at 11:27 IST