Skin Care: पिंपल से भर गया है पूरा चेहरा? घर में रखी इस लाल चीज से मिलेगा छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

Home Remedies For Pimples: अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन है तो आपको इन घरेलू टिप्स का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
The presence of heaters in the room lessens the moisture in the air. This makes the skin prone to dryness, producing excess oil, and leading to acne and inflammation.
पिंपल से ऐसे मिलेगा छुटकारा | Image: Pinterest

Home Remedies For Pimples: क्लीन, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन किसे पसंद नहीं होती है? इस तरह की स्किन पाना हर व्यक्ति की चाहत होती है। हालांकि कुछ लोगों की स्किन पर कई तरह की स्क्नि प्रॉब्लम होती है, जिसमें एक्ने यानी पिंपल्स की प्रॉब्लम काफी आम है।

कई ऐसे लोग है जो अपनी एक्ने प्रोन स्किन से काफी परेशान होते हैं। इस वजह से उनकी स्किन पर लगातार पिंपल पनपते रहते हैं। इतना ही नहीं पिंपल होने के कारण कई बार उनके जाने का निशान भी चेहरे की रौनक छीन लेता है। ऐसे में आप पिपंल से छुटकारा पाने के लिए पिंपल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जी हां, टमाटर एक्ने प्रोन स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। दरअसल, टमाटर में मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन से जुड़ी तमात समस्याओं को दूर कर उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कि एक्ने प्रोन स्किन के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल किस तरह से कर सकते हैं।

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें टमाटर का इस्तेमाल (How to use Tomato to get rid of Pimples)

टमाटर और एलोवेरा

Advertisement

एलोवेरा स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसलिए आप टमाटर के रस में एलोवेरा जेल मिलाकर इसके पेस्ट को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। एलोवेरा में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटोरी गुण पिंपल और लालिमा को कम करने का काम करते हैं।

टमाटर और हल्दी

Advertisement

एक्ने प्रोन स्किन वाले टमाटर के रस में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण दाग धब्बों से निजात दिलाकर स्किन को चमकाने का काम करते हैं।

टमाटर और शहद

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए आप टमाटर के रस में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर इसे अपने पूरे चेहरे पर लगा लें और इसे 15 मिनट बाद धो लें। शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण एक्ने को कम करने में मदद करते हैं। लिहाजा इस फेस पैक से आपको काफी हद तक पिंपल की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

टमाटर और नींबू का रस

आप टमाटर के रस में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर इसे सिर्फ पिंपल पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे आपके पिपंल धीरे-धीरे कम होने लगेंगे और क्योंकि नींबू में विटामिन C स्किन होता है इसलिए ये आपकी स्किन को ब्राइट भी बनाएगा।

टमाटर और दही

टमाटर का पल्प, दही और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें फिर इसे पूरे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इससे स्किन पर पिंपल्स के कारण होने वाली रेडनेस और जलन काफी हद तक कम हो जाएगी और चेहरा ग्लो करने लगेगा। 

ये भी पढ़ें: Bad Breath Tips: मुंह की बदबू ने कर दिया है शर्मिंदा? घर बैठे ही इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Kajal .
पब्लिश्ड