अपडेटेड 30 July 2025 at 22:05 IST
Cracked Heel Treatment: बदलते मौसम में फट जाती हैं एड़ियां? इन घरेलू उपाय से हो जाएगी बिल्कुल चिकनी
फटी एड़ियों का घरेलू इलाज आप खुद कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ नारियल, बादाम या सरसों के तेल की जरूरत है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Cracked Heels: मौसम बदलते ही एड़ियों के फटने की समस्या होने लगती है। इससे चलने-फिरने में काफी प्रॉब्लम होती है और ये देखने में भी बहुत खराब लगती हैं। एड़ियों को ठीक करने के लिए आप घर में ही कुछ तेल लगाकर एडियों में आईं दरारों को भर सकते हैं।
नारियल तेल से एड़ियों का इलाज
नारियल का तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। फटी एड़ियों के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल करें। रोजाना सुबह शाम फटी हुई एड़ियों पर नारियल तेल लगाएं, इससे कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी।
बादाम तेल से एड़ियों का उपचार
बादाम का तेल बालों के लिए ही नहीं बल्कि फटी एड़ियों के लिए भी काफी अच्छा है। फटी हुई एड़ियों पर रोजाना बादाम तेल का प्रयोग करें। इससे एड़ियों को ठीक करने में मदद मिलेगी।
सरसों के तेल से एड़ियों का इलाज
फटी हुई एड़ियों को ठीक करना हो तो रात को सोते समय दरारों पर सरसों का तेल लगाएं। सरसों का तेल दरारें भरने के लिए काफी फायदेमंद है, इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
Advertisement
फटी एड़ियों का घरेलू इलाज
फटी एड़ियों का घरेलू इलाज करने के लिए आप इन तीन तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल, बादाम और सरसों के तेल से एड़ियों को ठीक करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आप एड़ियों की देखभाल के लिए नियमित रूप से पेडिक्योर भी कर सकते हैं।
फटी एड़ियों का घरेलू इलाज करने के लिए आप नारियल, बादाम और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दरारें भरने में मदद मिलेगी और एड़ियां सॉफ्ट होंगी। आप नियमित रूप से इन तेलों का इस्तेमाल करके फटी एड़ियों से राहत पा सकते हैं। फटी एड़ियां एक आम समस्या है जो अक्सर लोगों को शर्मिंदगी का कारण बनती है। इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं और अपनी एड़ियों को बेबी सॉफ्ट बना सकते हैं।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 30 July 2025 at 22:05 IST