अपडेटेड 21 March 2024 at 08:25 IST

Holi 2024: बनना चाहती हैं होली पार्टी की शान? अपना लें ये मेकअप टिप्स, नहीं हटेगी किसी की नजर

Holi 2024: होली के मौके पर अगर आप किसी पार्टी का हिस्सा बनने वाली हैं तो ये मेकअप टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।

Follow : Google News Icon  
makeup
होली के लिए मेकअप टिप्स | Image: Freepik

Makeup Tips For Holi 2024: देशभर में होली (Holi 2024) के त्योहार का इंतजार लोग पूरे साल बेसब्री से करते हैं। इस साल होली 24 और 25 मार्च को मनाई जाएगी। जिसमें 24 मार्च को होलिका दहन के बाद 25 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। इस दिन कई जगहों पर होली पार्टी का आयोजन भी किया जाता है।

ऐसे में अगर आप भी किसी होली पार्टी का हिस्सा बनने वाले हैं तो आपको यहां दिए गए कुछ मेकअप टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए। इनका इस्तेमाल कर आप होली पार्टी की जान बन सकती हैं।

होली पार्टी के लिए मेकअप टिप्स (Makeup Tips for Holi Party)

फाउंडेशन

किसी भी तरह का मेकअप लुक पाने के लिए सबसे पहले अपने फेस पर फाउंडेशन की एक लाइट लेयर अप्लाई करें। ये आपके मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग रखने में मदद करेगी। यार रखें कि आपको वाटरप्रूफ फाउंडेशन का ही इस्तेमाल करना है।

Advertisement

हाइलाइटर

अब चेहरे के कुछ एरिया को वाटरप्रूफ हाइलाइटर की मदद से हाइलाइट करें। आप नोज, आई कॉर्नर, फोर हेड, चिन पर हाइलाइटर अप्लाई कर सकती हैं। इससे फेशियल फीचर्स काफी शार्प लगेंगे।

Advertisement

ब्लश

अब चीक बोन्स पर लाइट ब्लश अप्लाई करें। इससे आपके गाल नेचुरली टिंटेड नजर आने लगेंगे। इसे आपको काफी लाइट रखना है। ब्लश भी आपको वाटरप्रूफ ही लगाना है।

आईलाइनर

अब आई मेकअप के लिए सबसे पहले वाटरप्रूफ आईलाइनर की पतली लेयर आईलीड पर अप्लाई करें। आप अपनी चॉइस के हिसाब से इसे स्टाइलिश लुक भी दे सकती हैं।

काजल

अब आंखों में वाटरप्रूफ काजल की मोटी या पतली लेयर अप्लाई करें। बिना काजल के आपका आई मेकअप बिल्कुल अधूरा रहेगा।

मस्कारा

आंखों को बड़ा और आकर्षक लुक देने के लिए आप आईलैशेज पर वाटरप्रूफ मस्कारा अप्लाई कर सकते हैं। ये आई मेकअप का सबसे जरूरी हिस्सा है।

लिपस्टिक

आखिर में स्किन टोन या आउटफिट से मैच करती हुई मैट ट्रांसफरप्रूफ लिपस्टिक को होंठों पर अप्लाई करें। इससे आपका पूरा मेकअप लुक निखर जाएगा। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू, यहां जानिए किस शहर में कितना है दाम…

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 08:25 IST