अपडेटेड 7 December 2025 at 18:11 IST
Hair Growth Tips: रात में बालों को बांधकर सोना चाहिए या खोलकर? जानें सही तरीका
Hair Growth Tips: रात में कई महिलाएं बाल खोलकर तो कई बाल बांधकर सोती हैं। लेकिन यह जानना बेहद जरूरी है कि रात में बालों को किस तरह रखकर सोना ठीक है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Hair Growth Tips: बालों का झड़ना और धीमी ग्रोथ आजकल एक आम समस्या बन गई है। हम सभी घने, लंबे और स्वस्थ बाल चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके बालों की सेहत पर आपकी रात की आदतों का भी बहुत असर पड़ता है? रात को सोने से पहले बालों को बांधना चाहिए या खुला छोड़ना चाहिए, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि रात में बालों को खोलकर या बांधकर कैसे सोएं।
बालों को बांधकर सोएं या खोलकर?
रात को बाल कसकर बांधना बिल्कुल भी सही नहीं होता है। यह आदत आपके बालों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। आप बालों को ढीला बांधकर सोएं। उन लोगों को बास खोलकर सोना चाहिए। जिनके बाल सिल्की होते हैं। लेकिन अगर आपके बालग फ्रीजी यॉा बार कर्ली है तो आप बालों को बांधकर सोएं। वरना स्प्लिट एंड्स और फ्रिज़ बढ़ता है। आप लूज बन बनाकर सोएं। इससे आपके बाल भी बढ़ते हैं।
रात में बालों को कसकर क्यों नहीं बांधना चाहिए?
कसकर बांधे गए बालों से स्कैल्प में ब्लड फ्लो कम हो जाता है और इससे हेयरफॉल बढ़ता है। साथ ही आपके बाल बेजान हो सकते हैं। इसलिए आप आप जब भी अपने बालों में रात में तेल लगाकर सो रही हैं तो ढीली चोटी करके सोएं।
ये भी पढ़ें - Sesame Seeds Health Tips: सर्दियों में सफेद तिल खाने से हो सकते हैं ये जबरदस्त फायदे, जाने कैसे खाएं
Advertisement
रात में बालों को कैसे करके सोएं?
रात में बालों को लूज करके ही सोना चाहिए। ढीली चोटी करके सोने से बाल उलझते नहीं है और सिल्की भी रहता है। साथ ही आप अपने तकीए का कवर भी सोफ्ट चुने। इससे आपके बाल फ्रीजी नहीं होंगे और ऑयली भी नहीं होगा।
तेल लगाने के बाद कैसे रखें बाल?
तेल लगाने के तुरंत बाद बालों को कसकर न बांधें। बालों को हल्के हाथों से सुलझाएं और एक ढीली चोटी या जूड़ा बना लें। ऐसा करने से बाल रात भर उलझेंगे नहीं और जड़ों से टूटेंगे नहीं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 7 December 2025 at 18:11 IST