अपडेटेड 27 February 2024 at 10:36 IST

रुक गई है हेयर ग्रोथ? रूटीन में शामिल करें ये टिप्स, महीनेभर में तेजी से बढ़ने लगेगी बालों की लंबाई!

Tips For Long Hair: बालों को लम्बा, घना और मजबूत बनाने के लिए आपको ये टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
long hair
लम्बे बालों के लिए टिप्स | Image: Freepik

Long Hair Tips: लम्बे, घने और हेल्दी बाल पाना हर किसी की चाहत होती है। लोग अपने बालों की लम्बाई बढ़ाने के लिए अक्सर कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, बावजूद इसके बालों की ग्रोथ बढ़ने का नाम नहीं लेती है।

हालांकि, बालों की लम्बाई बढ़ाने के लिए अच्छे खान-पान से लेकर आपका हेयर केयर रूटीन बहुत मायने रखता है। जी हां, अगर आप चाहते हैं कि तेजी से आपके बालों की ग्रोथ होने लगे तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में कुछ जरूरी टिप्स शामिल कर लेने चाहिए। इन टिप्स को रेगुलर फॉलो करने के बाद आपको इसका बेहतर रिजल्ट देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं बाल लम्बें करने के ये आसान टिप्स कौन से हैं।

बाल लम्बे करने के टिप्स (Tips To Grow Hair Longer)

ट्रिमिंग करें

बालों की लम्बाई को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको हर 8 से 12 हफ्ते के भीतर उनकी ट्रिमिंग जरूर करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रिमिंग से दोमुंहे बालों की छंटाई हो जाती है जो हेयर ग्रोथ के लिए अच्छा है।

Advertisement

सल्फेट फ्री शैंपू

हेयर ग्रोथ के लिए हमेशा सल्फेट फ्री शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बालों का टेक्सचर खराब नहीं होता और बाल भी हेल्दी रहते हैं। साथ ही ये हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है।

Advertisement

कंडीशनर

कुछ लोग शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। शैंपू के बाद बालों की चमक को बरकरार रखने और उन पर एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन लेयर बनाए रखने के लिए आपको सल्फेट फ्री कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपके बाल टूटने से भी बचते हैं।

अंडा हेयर मास्क

बालों को तेजी से लम्बा करने और उन्हें हेल्दी बनाए रखने के लिए हफ्ते में एक बार अंडा हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। दरअसल, अंडे में भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इससे आपकी हेयर स्कैल्प दुरुस्त होकर बालों की ग्रोथ में मदद करती है।

हॉट ऑयल मसाज

अगर बाल लम्बे करना चाहते हैं तो आपको सिर धोने से एक घंटे पहले बालों में हल्के गर्म तेल की मसाज करनी चाहिए। इससे स्कैल्प हेल्दी होती है साथ ही बालों के टेक्सचर में भी सुधार आता है। आप हेयर मसाज के लिए बादाम, नारियल या सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

एसेंशियल ऑयल्स

तेज हेयर ग्रोथ के लिए आपको साधारण ऑयल यानी सरसों, नारियल या बादाम के तेल में एसेंशियल ऑयल्स की भी कुछ बूंदे मिलाकर मसाज करनी चाहिए। ये हेयर ग्रोथ में काफी मददगार साबित होते हैं। आप रोजमैरी या लैवेंडर ऑयल जैसे एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने शेयर की बेटी Malti Marie के नन्हे हाथों की तस्वीर, लिखा- ‘समय सचमुच उड़ जाता है’
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 27 February 2024 at 09:07 IST