अपडेटेड 14 March 2024 at 10:49 IST

Hair Care: होली खेलने से पहले बालों में लगाएं ये चीजें, हेयर डैमेज से होगा बचाव, बरकरार रहेगी चमक

Hair Care For Holi: होली के हानिकारक रंगों से बालों को बचाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Holi hair care
होली हेयर केयर | Image: Pinterest

Hair Care For Holi: देशभर में 24 और 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। रंगों की होली 25 मार्च को खेली हो जाएगी। जिसके लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि होली खेलने में जितना मजा आता है उतना ही डर लगता है स्किन और बालों के डैमेज होने का।

जी हां, होली के रंगों के कारण कई बार बाल बुरी तरह से डैमेज होकर टूटने-झड़ने लग जाते हैं। ऐसे में आपको होली खेलने से पहले अपने वालों पर कुछ चीजें जरूर अप्लाई करनी चाहिए। ताकि आपके बालों को किसी भी तरह का नुकसान न हो और बालों से रंग भी आसानी से छूट जाए।

होली खेलने से पहले बालों पर लगाएं ये चीजें (Apply these things on hair before playing Holi)

  • होली खेलने से कुछ दिन पहले ही बालों में हल्का गर्म नारियल का तेल लगाना शुरू कर दें। इससे बाल होली के केमिकल युक्त रंगों को झेलने के तैयार हो जाएंगे। अच्छी बात ये है कि अगर आप होली खेलने से पहले और बाद में भी नारियल का तेल बालों पर लगाएंगे तो आपके बालों पर ज्यादा रंग नहीं चिपकेगा और वह आसानी से छूट भी जाएगा।
  • होली खेलने से पहले बालों पर और स्कैल्प पर नींबू का रस जरूर लगाएं। आप इसे लगाने के बाद बालों की अच्छी तरह से मसाज करें। इसकी वजह से हानिकारक रंगों का असर बालों पर कम होगा।
  • होली खेलने से पहले बालों में बादाम के तेल में नींबू का रस मिलाकर अप्लाई करें। इस तेल को आपको जड़ों से सिरों तक लगाना है। इससे बालों में रंग नहीं चिपकेगा, बाल डैमेज नहीं होंगे और उनकी चमक भी बरकरार रहेगी।
  • होली खेलने से पहले बालों में तेल लगाने के बाद कैप या स्कार्फ जरूर पहनें। इससे बाल काफी हद तक रंगों से बचे रहेंगे जिससे इनके नुकसान होने का खतरा कम हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें: Rangbhari Ekadashi 2024 Date: इस दिन पड़ रही है रंगभरी एकादशी, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 14 March 2024 at 08:20 IST