अपडेटेड 21 January 2024 at 13:30 IST
Garlic Shampoo: 1 हफ्ते में झड़ते बालों को रोक देगा लहसुन का शैम्पू, जानें बनाने की विधि
Garlic न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है बल्कि यह बालों की कई समस्याओं को भी दूर करने में काफी कारगर साबित होता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How To Make Garlic Shampoo And Benefits: सर्दियों का सीजन आते ही लोगों को कई तरह की समस्याएं परेशान करने लगती हैं, जिसमें से एक बालों का झड़ना भी शामिल है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स तक का इस्तेमाल करते हैं, जिसका कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए आप लहसुन के शैम्पू का यूज कर सकते हैं।
यह जानकार आपको हैरानी तो जरुर होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। लहसुन में मौजूद गुण बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि लहसुन का शैम्पू कैसे बनाया जाता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं।
लहसुन का शैम्पू बनाने की सामग्री
- 15 लहसुन की कलियां
- जैतून का तेल,
- पेपरमिंट ऑयल,
- टी ट्री ऑयल
- ऑर्गेनिक शैम्पू
कैसे बनाएं लहसुन का शैम्पू?
लहसुन का शैम्पू बनाने के लिए सबसे पहले इसकी कलियों का पेस्ट बना लें।
इसके बाद इसमें पानी, जैतून का तेल और पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। बस बनकर तैयार है आपका लहसुन का शैम्पू।
लहसुन के शैम्पू से बालों को होते हैं ये फायदे
घना बनाने के लिए
लहसुन का शैम्पू बालों को घना बनाने में मदद करता है, क्योंकि इसमें एंटी-बायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो बालों को घना बनाने में मदद करते हैं।
Advertisement
यह भी पढ़ें… Curvy Figure: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा कर्वी फिगर का क्रेज, आज से ही शुरू करें ये एक्सरसाइज
स्कैल्प को साफ करने के लिए
लहसुन का शैम्पू स्कैल्प को साफ करता है। इसका उपयोग करने से खोपड़ी में जमी गंदगी साफ होती है।
Advertisement
बालों के शाइन के लिए
लहसुन का शैम्पू बालों को चमकदार और मजबूत बनाने का काम करता है। साथ ही यह सिर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है।
डैंड्रफ के लिए
लहसुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बालों से रूसी हटाने में मदद करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 20 January 2024 at 21:52 IST