अपडेटेड 6 February 2026 at 15:13 IST
Face Pack: सिर्फ 10 रुपये में झाइयों का इलाज, फिटकरी में ये एक चीज मिलाकर लगाएं, चमक उठेगा चेहरा
अगर आप भी झाइयों से परेशाना हो चुके हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं एक खास फेस पैक के बारे में जिसे आप घर पर ही बना सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग की एक वीडियो में खास फेस पैक के बारे में बताया जा रहा है। देखें वीडियो
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Natural Skin Lightening: चेहरे पर झाइयां (Hyperpigmentation) होना आजकल आम बात होती जा रही है। खासकर महिलाएं इससे ज्यादा परेशान रहती हैं। इसके मुख्य कारण है कि धूप में ज्यादा बैठना, केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, हार्मोनल बदलाव और मेलानिन का ज्यादा बनना। वहीं, अगर एक बार झाइयां हो जाएं तो इन्हें पूरी तरह खत्म करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन कुछ खास तरीके अपनाने से इन्हें काफी हद तक कम और हल्का जरूर किया जा सकता है। हम आपको ऐसे ही एक उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।
दरअसल फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर बना फेस पैक झाइयों और दाग-धब्बों को कम करने में काफी असरदार साबित हो सकता है। दोनों ही चीजें हर घर में आसानी से मिल जाती हैं और इनका इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में होता आ रहा है। इसके अलावा न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग ने भी एक वीडियो बनाया है जिसमें वो इस फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी वाले नुस्खे के बारे में बता रही हैं। ये फेस पैक बनाना काफी आसान है।
कैसे तैयार करें फेस पैक ?
- 1 ग्राम फिटकरी पाउडर लें
- इसमें 5 ग्राम मुल्तानी मिट्टी पाउडर मिलाएं
- अब 2 चम्मच सादा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें और पेस्ट बना लें
- ब्रश या उंगलियों की मदद से चेहरे पर लगाएं
- 20 मिनट तक सूखने दें
- फिर सादे पानी से धो लें
न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग सलाह देती हैं कि इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें। इसके नियमित इस्तेमाल से 4 हफ्तों के अंदर ही अच्छे नतीजे दिखने शुरू हो जाते हैं।
फिटकरी और मुल्तानी मिट्टी क्यों हैं फायदेमंद?
फिटकरी में हल्के एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो फ्री रेडिकल्स से स्किन की रक्षा करती है। साथ ही यह स्किन सेल टर्नओवर को बढ़ावा देती है, जिससे हाइपरपिगमेंटेड एरिया हल्के पड़ते हैं।
Advertisement
मुल्तानी मिट्टी के फायदों के बारे में बात करें तो मुल्तानी मिट्टी एक्ट्ररा तेल सोख लेती है और पोर्स को क्लॉग होने से बचाती है। ये स्किन को जेंटली एक्सफोलिएट करती है, जिससे डेड सेल्स हटते हैं और नई स्किन बनने में मदद मिलती है, इसलिए मुल्तानी मिट्टी दाग-धब्बे और झाइयां कम करने में मददगार साबित होती है।
फेस पैक लगाते वक्त इन गलतियों से बचें
ये फेस पैक इस्तेमाल करते हुए आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है, जैसे टेस्ट जरूर करें, अगर पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले हाथ पर थोड़ा सा लगाकर देख लें कि इससे आपको कोई एलर्जी तो नहीं हो रही। अगर स्किन बहुत संवेदनशील है या कोई स्किन कंडीशन है, तो पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें। इसके अलावा ज्यादा देर तक न छोड़ें और आंखों के आसपास लगाने से बचें।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 6 February 2026 at 15:13 IST