अपडेटेड 23 January 2025 at 12:09 IST
Republic Day 2025: रिपब्लिक डे पर इस तरह करें Eye Makeup, नजर आएगा देशभक्ति का रंग
Eye Makeup Tips For Republic Day: अगर आप रिपब्लिक डे के दिन यूनिक दिखना चाहती हैं तो आपको तिरंगा आई मेकअप लुक जरूर ट्राई करना चाहिए।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Eye Makeup Tips: रविवार, 26 जनवरी को देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने जा रहा है। इस दिन हर भारतीय देशभक्ति के रंग से सराबोर रहता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर लोग तिरंगे के रंग से मिलते-जुलते कपड़े पहनते हैं और देश के प्रति अपने प्रेम का प्रमाण देते हैं। इस दिन लड़कियां भी खुद को कई तरीकों से तैयार करती हैं।
लड़कियां इस दिन केसरिया रंग से लेकर हरे रंग तक के कपड़े या दुपट्टा कैरी करती हैं। इसी तरह वह अपनी एक्सेसरीज को भी तिरंगे के रंग से मिलता-जुलता रखती हैं। हालांकि अब तो लड़कियां तिरंगे के रंगों का मेकअप भी ट्राई करने लगी हैं।
ऐसे में रिपब्लिक डे के मौके पर आप तिरंगे के रंग यानी ट्राई कलर का आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं। खासतौर पर आप अपनी आंखों को तिरंगे के रंग में रंग सकती हैं। आइए जानते हैं इस लुक को अप्लाई करने के लिए क्या टिप्स होने चाहिए।
तिरंगा आई मेकअप लुक टिप्स (Tricolor Eye Makeup Look Tips)
फाउंडेशन
Advertisement
किसी भी मेकअप लुक को सही तरीके से अप्लाई करने से पहले, सबसे पहले अपने चेहरे पर फाउंडेशन की एक हल्की लेयर लगाना ज़रूरी है। इसके अलावा, आई मेकअप के लिए भी अपनी आंखों के आस-पास और ऊपर फाउंडेशन लगाना चाहिए।
आईशैडो
Advertisement
अब अपनी आईलिड पर हल्का केसरिया रंग का आईशैडो लगाएं। इसे अच्छे से फैलाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें।
आईलाइनर
आजकल मार्केट में कई रंगों के आईलाइनर मिलते हैं। इनमें से एक व्हाइट आईलाइनर लें और उसे अपनी आंखों पर ध्यान से लगाएं। आप इसे पतला या मोटा भी लगा सकते हैं, जैसा आपको पसंद हो।
काजल
अब आंखों के अंदर, यानी वाटरलाइन पर काले काजल की जगह व्हाइट काजल लगाएं। यह आपके तिरंगे आई मेकअप लुक का एक और अहम हिस्सा होगा।
आईशैडो आंखों के नीचे
जिस तरह आपने आईलिड पर केसरिया रंग का आईशैडो लगाया है, उसी तरह आंखों के नीचे यानी अंडर आई में हरे रंग का आईशैडो लगाएं। इसके बाद आपका तिरंगा आई मेकअप लुक पूरा हो जाएगा। यह लुक आपको बहुत सूट करेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 January 2025 at 12:09 IST