अपडेटेड 12 August 2024 at 11:21 IST
Independence Day 2024: तिरंगे के रंग से रंगनी हैं आखें तो ट्राई करें ये Eye Makeup Tips
Eye Makeup Tips For Independence Day 2024: अगर आप देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ हटकर दिखना चाहती हैं तो आप 'तिरंगा आई मेकअप' लुक ट्राई कर सकती हैं
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Independence Day Eye Makeup Tips: 15 अगस्त को देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) सेलिब्रेट करने जा रहा है। इस दिन हर भारतीय देशभक्ति के रंग से सराबोर रहता है। स्वतंत्रता दिवस से के मौके पर लोग भारतीय ध्वज तिरंगे (Tiranga) के रंग से मिलते-जुलते कपड़े पहनते हैं और देश के प्रति अपने प्रेम का प्रमाण देते हैं।
वहीं, इस दिन को खास बनाने के लिए लड़कियां भी खूब मेहनत करती हैं। लड़कियां इस दिन केसरिया रंग से लेकर हरे रंग तक के कपड़े या दुपट्टा कैरी करती हैं। इसी तरह वह अपनी एक्सेसरीज को भी तिरंगे के रंग से मिलता-जुलता रखती हैं। हालांकि लड़कियां इस दिन तिरंगे के रंस से इंस्पायर्ड आई मेकअप लुट भी ट्राई करती हैं। अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंग के रंग वाला आई मेकअप ट्राई करना चाहती हैं तो आपको यहां दिए गए टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
तिरंगा आई मेकअप लुक टिप्स (Tricolor Eye Makeup Look Tips)
फाउंडेशन
किसी भी तरह का मेकअप लुक अप्लाई करने से पहले चेहरे पर फाउंडेशन की एक लेयर जरूर अप्लाई करें। वहीं, आई मेकअप के लिए भी आपको अपनी आंखों के ऊपर और आप-पास फाउंडेशन की लेयर अप्लाई करनी है।
Advertisement
आईशैडो
इसके बाद आंखों की आईलीड पर केसरिया रंग का आईशैडो अप्लाई करें। इसे ब्रश की मदद से अच्छी तरह से आंखों के ऊपर स्प्रेड कर लें।
Advertisement
आईलाइनर
आजकल मार्केट में मल्टीकलर आईलाइनर आसानी से मिल जाते हैं। आपको इन्हीं में से एक व्हाइट कलर का आईलाइनर लेना है और आंखों पर इसे सावधानी से अप्लाई करना है। आप चाहे तो आप व्हाइट आईलाइनर की मोटी या पतली लेयर भी अप्लाई कर सकती हैं।
काजल
अब आंखों के अंदर आपको ब्लैक काजल की जगह व्हाइट कलर का काजल अप्लाई करना है। ये आपके ट्राई कलर आई मेकअप लुक का तीसरा स्टेप है।
आंखों के नीचे लगाएं आईशैडो
इसके बाद जिस तरह से आपने अपनी आईलीड पर केसरिया आईशैडो अप्लाई किया है उसी तरह से आपको अपनी आंखों के नीचे यानी अंडर आई एरिया पर हरे रंग का आईशैडो भी अप्लाई करना है। इस स्टेप के साथ ही आपका तिरंगा आई मेकअप लुक पूरा हो जाएगा। ये आप पर काफी सूट करेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 12 August 2024 at 11:21 IST