अपडेटेड 28 December 2023 at 17:12 IST

Eye Makeup Tips : न्यू ईयर पार्टी के लिए इस तरह करें आई मेकअप, चमक जाएंगी आंखें

Eye Makeup Tips For New Year Party: अगर आप नए साल पर किसी पार्टी का हिस्सा बनने जा रही हैं तो आपको ये आई मेकअप टिप्स जरूर ट्राई करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Eye Makeup Tips
आई मेकअप टिप्स | Image: Pexels

Eye Makeup Tips For New Year Party: कई लोगों को मेकअप करना काफी पसंद होता है। मेकअप हमारे चेहरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करता है। हालांकि आप चाहे कितना ही अच्छा मेकअप क्यों न कर लें, जब तक आपका आई मेकअप परफेक्ट नहीं होगा, तब तक आपका मेकअप लुक कुछ अधूरा सा लगेगा।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • बनना है न्यू ईयर पार्टी की शान? 
  • तो जरूर करें आई मेकअप
  • ये टिप्स आएंगे काम

ऐसे में जरूरी है कि आप अपने आई मेकअप को ऑन पॉइंट रखें। ज्यादातर लड़कियां इस वक्त न्यू ईयर पार्टी की तैयारियां कर रही हैं। इसलिए उन्हें अपने आई मेकअप का बेहद खास ख्याल रखना चाहिए। चलिए जानते हैं कि आप अपने आई मेकअप को किसी तरह से परफेक्ट बना सकती हैं।

परफेक्ट आई मेकअप टिप्स

आई प्राइमर

Advertisement

न्यू ईयर पार्टी के लिए तैयार होते समय आई मेकअप करने से पहले आंखों पर आई प्राइमर लगाना जरूर लगाएं। इससे आपका आई मेकअप लम्बे समय तक टिका रहता है। साथ ही आई मेकअप उभरकर सामने आता है।

आईशैडो

Advertisement

न्यू ईयर के लिए आप न्यूड आईशैडो अप्लाई कर सकती हैं। ये आपकी आंखों को उभारकर उन्हें फिनिशिंग टच देने का काम करेगा। इसके अलावा आप आंखों पर स्पार्कलिंग आईशैडो भी अप्लाई कर सकती हैं।

आई लाइनर

न्यू ईयर पार्टी के लिए आई मेकअप करते समय ब्लैक या कलरफुल आईलाइनर एकदम सही रहेगा। इसके लिए आप आईलाइनर की पतली या मोटी लेयर अप्लाई कर सकती हैं। ये आपकी आईज को गजब का लुक देने का काम करता है।

काजल

बिना काजल के किसी भी तरह का आई मेकअप अधूरा होता है। लाइनर लगाने के बाद आप आंखों में काजल अप्लाई करें। इसके लिए आप ब्लैक या व्हाइट काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मस्कारा

आईलैशेज को बड़ा दिखाने के लिए आप मस्कारा का इस्तेमाल जरूर करें। मस्कारा लगाने के बाद आपकी आईलैशेज बेहद लम्बी दिखेंगी। इस स्टेप के साथ ही आपका आई मेकअप पूरा हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें : Health Tips: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध की जगह करें इन चीजों का सेवन, खूब मिलेगा कैल्शियम
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 28 December 2023 at 17:12 IST