अपडेटेड 4 January 2024 at 13:14 IST

Winter सीजन में Makeup करते समय न करें ये Mistakes, वरना स्किन हो जाएगी डैमेज

Winter Makeup Mistakes: अगर ठंड के मौसम में आप चेहरे पर मेकअप अप्लाई करते हैं तो आपको भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Winter makeup mistakes
सर्दियों में मेकअप अप्लाई करते समय न करें ये गलती | Image: Pexels

Winter Makeup Mistakes: सर्दियों के मौसम में स्किन की देखभाल करना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इस मौसम में ठंडी हवाओं की वजह से स्किन ड्राई होकर खुरदरी हो जाती है। इसलिए विंटर सीजन में स्किन को हमेशा मॉइस्चराज्ड रखना चाहिए। हालांकि इस मौसम में मेकअप करते समय भी आपको कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • सर्दियों में करते हैं मेकअप? 
  • मेकअप करते समय न करें ये गलती
  • वरना डैमेज हो जाएगी स्किन

ठंड के मौसम में अगर आप चेहरे पर मेकअप करते समय जरा सी भी गलती करते हैं तो इससे आपकी स्किन बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। इसलिए आपको इस मौसम में मेकअप करते समय कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं कि सर्दियों में मेकअप करते समय आपको किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सर्दियों में मेकअप करते समय न करें ये गलती

प्राइमर लगाना न करें बंद

सर्दी हो गर्मी किसी भी मौसम में कोई भी मेकअप लुक अप्लाई करते समय स्किन पर प्राइमर जरूर लगाएं। दरअसल, प्राइमर मेकअप बेस को अच्छा बनाने के साथ-साथ स्किन पर एक लेयर भी बनाता है ताकि त्वचा किसी भी तरह से डैमेज न हो सके।

Advertisement

मेकअप ब्रश का रखें ध्यान

जैसा कि सर्दियों के मौसम में स्किन काफी ज्यादा ड्राई और हार्ड हो जाती है इसलिए इस मौसम में हमेशा एक्स्ट्रा सॉफ्ट मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करें। ताकि आपकी स्किन को किसी तरह का कोई डैमेज न पहुंचे।

Advertisement

वाटरप्रूफ मेकअप जरूर करें

कई लोग सर्दियों में वाटरप्रूफ मेकअप करने के बजाय नॉर्मल मेकअप करते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। इसलिए सर्दी हो या गर्मी का मौसम हमेशा वाटरप्रूफ मेकअप ही करें। ये आपके फेस पर लम्बे समय तक टिका रहेगा।

लिम बाम लगाना न भूलें

सर्दियों में चेहरे की स्किन के साथ-साथ होंठों की केयर करना भी बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में होंठ बेहद ड्राई हो जाते हैं, जिसकी वजह से होंठों की स्किन फटने लगती है। ऐसे में आपको किसी भी तरह की लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले होंठों पर बाम अप्लाई करना चाहिए। 

ये भी पढ़ें : महिलाओं के दमदार किरदारों को दिखाती हैं OTT की ये धाकड़ Web Series, वीकेंड के लिए नोट करें लिस्ट

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 January 2024 at 13:14 IST