DIY Face Toner: घर पर रखी चीजों से बनाएं फेस टोनर, झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा; मिलेगी चमकदार स्किन
घर पर भी नैचुरल फेस टोनर बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ सामान की जरूरत होगी, खास बात ये है कि सबकुछ आपके घर पर ही मिल जाएगा। इससे चेहरे पर झुर्रियां भी कम दिखाई देती है। पढ़ें कैसे इस टोनर से स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Homemade Face Toners: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन केयर रूटीन को बनाए रखना बहुत ही मुश्किल हो जाता है, ऐसे में एक हेल्दी और चमकदार स्किन पाने के लिए फेस टोनर आपके बहुत काम आ सकता है। खास बात ये है कि इसे आपको बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है, आप घर पर ही इसे बड़े आसानी से बना सकते हैं। क्योंकि चेहरा साफ करने के बाद टोनर लगाने से स्किन का पीएच बैलेंस बना रहता है, पोर्स टाइट होते हैं और तेल-गंदगी हट जाती है।
बाजार में मिलने वाले टोनर अक्सर महंगे भी होते हैं और उनमें केमिकल्स मिले होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घर की रसोई में मौजूद साधारण सामग्रियों से नैचुरल DIY टोनर बना सकते हैं। हम आपको ऐसे 3 आसान टोनर की रेसिपी बता रहे हैं, जो सभी स्किन टाइप्स के लिए फायदेमंद हैं और रोजाना इस्तेमाल से स्किन को युवा, फ्रेश और ग्लोइंग बनाते हैं।
फेस टोनर न सिर्फ सफाई पूरी करता है, बल्कि एंटीऑक्सीडेंट्स से एजिंग के संकेतों जैसे झुर्रियां और फाइन लाइंस को कम करता है। भारतीय घरों में आसानी से मिलने वाली चीजें जैसे गुलाब जल, एलोवेरा, ग्रीन टी और चावल का पानी इन टोनरों में इस्तेमाल किया जाता है। ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स स्किन को हाइड्रेट रखते हैं और केमिकल-फ्री होने से सुरक्षित हैं।
1. एलोवेरा और गुलाब जल टोनर
एलोवेरा और गुलाब जल टोनर बनाने के लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच गुलाब जल चाहिए।
दोनों को एक कटोरी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें और फ्रिज में रखें।
यह टोनर ड्राई या नॉर्मल स्किन के लिए आदर्श है। एलोवेरा कूलिंग इफेक्ट देता है, जबकि गुलाब जल हाइड्रेशन बढ़ाता है। रोजाना फेस वॉश के बाद स्प्रे करने से पीएच बैलेंस सुधरता है और ड्राईनेस कम होती है।
Advertisement
2. ग्रीन टी और टी ट्री ऑयल टोनर
इस ग्रीन टी टोनर के लिए सबसे पहले 1 कप पानी, 1 चम्मच ग्रीन टी और 5-6 बूंदें टी ट्री ऑयल।
पानी में ग्रीन टी उबालें, ठंडा करें, फिर ऑयल मिलाकर बोतल में स्टोर करें।
ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए बेस्ट। यह पोर्स को बंद करता है, अतिरिक्त तेल नियंत्रित करता है और स्किन को फ्रेश रखता है। ग्रीन टी के एंटीऑक्सीडेंट्स मुंहासों से बचाते हैं।
3. राइस टोनर
सिर्फ आधा कप चावल और 2 कप पानी (गुलाब जल) से आप राइस टोनर बना सकते हैं।
चावल धोकर भिगोएं, पानी छानकर बोतल में रखें।
ये सभी स्किन टाइप्स के लिए सूटेबल है। चावल के पानी में पोषक तत्व झुर्रियां कम करते हैं, स्किन टाइट करते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। यह एजिंग साइन्स से लड़ता है और टेक्सचर सुधारता है।
Advertisement
इन टोनरों को बनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, खासकर अगर स्किन सेंसिटिव है तो फ्रिज में 3-4 दिन तक स्टोर किया जा सकता है। ये नैचुरल प्रोडक्ट्स केमिकल्स से बेहतर हैं, लेकिन अगर आपको स्किन संबंधी कोई एलर्जी है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। घरेलू टोनर अपनाकर आप महंगे प्रोडक्ट्स से बच सकते हैं और नैचुरल तरीके से गुलाब जैसी स्किन पा सकते हैं।