अपडेटेड 18 September 2025 at 13:19 IST
Curd Keratin Mask Hair Tips: बिखरे, उलझे और छोटे-छोटे बालों से हैं परेशान तो किचन की ये एक चीज आपके लिए है फायदेमंद, बस तेल और शहद मिलाकर करें ये काम
Curd Keratin Mask Hair Tips: अगर आपके भी बिखरे,उलझे और उड़ते हुए छोटे-छोटे बालों से परेशान हो गए हैं तो ह आपको अपने इस लेख में दही केराटीन करने के बारे में विस्तार से बताएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Curd Keratin Mask Hair Tips: अगर आपके बाल भी बिखरे-बिखरे रहते हैं और जल्दी उलझ जाते हैं, या छोटे-छोटे टूटे बालों की वजह से हेयरस्टाइल बनाना मुश्किल हो गया है, तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको इस लेख में नेचुरल केराटिन हेयर मास्क के बारे में बताएंगे।
आपको कुछ नहीं करना है, बस अपनी रसोईघर में जाकर दही, तेल और शहद लेना है और बिना पैसे खर्च किए आप घर में ही केराटिन ट्रीटमेंट कर सकते हैं।
बालों में दही लगाने के फायदे?
दही में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन B5 होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देने के साथ-साथ स्कैल्प की सफाई भी करता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड डैंड्रफ को हटाता है और बालों को नेचुरली कंडीशन करता है। यही कारण है कि इसे केराटिन ट्रीटमेंट का नेचुरल विकल्प माना जा सकता है।
कैसे बनाएं दही से केराटिन हेयर मास्क?
आप केराटिन हेयर मास्क बनाने के लिए जो-जो चीजें लगेंगी। उसे देख लें।
4 बड़े चम्मच ताजा दही
1 बड़ा चम्मच नारियल तेल (या जैतून तेल)
1 बड़ा चम्मच शहद
Advertisement
कैराटिन दही कैसे बनाएं?
एक साफ बाउल में दही लें और उसमें तेल और शहद मिलाएं।
इन तीनों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें।
अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह लगाएं।
बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें और 30-40 मिनट तक इसे लगे रहने दें।
सके बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें और कंडीशनर लगाएं।
इससे आपको बालों में अपने आप ही अंतर दिखने लग जाएगा।
हफ्ते में कितनी बार करें दही वाले पेस्ट को लगाना है?
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा डैमेज हैं या झड़ रहे हैं, तो इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें। अन्यथा, हफ्ते में 1 बार लगा सकते हैं।
Advertisement
बालों में दही, शहद और तेल के फायदे
ये बालों को नेचुरल केराटिन सपोर्ट मिलता है।
उलझे बाल सिल्की और स्मूद हो जाते हैं।
इससे जो आपके बेबी हेयर हैं, वो सही हो जाएगा।
बालों को शाइन करता है और बालों में मजबूती आती है।
अगर आप डैंड्रफ से परेशान हैं तो बालों में ये लगाने से आपको फायदे देखने को मिल जाएंगे।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 18 September 2025 at 13:19 IST