अपडेटेड 4 January 2026 at 18:32 IST

Beauty Tips: नारियल तेल और नमक से करें स्किन की डीप क्लीनिंग, घर पर बनाएं ये आसान स्क्रब

How To Use Coconut Oil and Salt For Scrub: क्या आपको पता है कि नारियल तेल और नमक से भी आप स्किन की डीप क्लीनिंग कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इसे घर पर ही कैसे बना सकते हैं।

How To Use Coconut Oil and Salt For Scrub
How To Use Coconut Oil and Salt For Scrub | Image: FREEPIK

How To Use Coconut Oil and Salt For Scrub: खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग बाजार के महंगे स्क्रब और केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।  ये कुछ समय बाद स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घरेलू और नेचुरल उपाय सबसे सेफ माने जाते हैं। नारियल तेल और नमक से बना हुआ स्क्रब स्किन को साफ, मुलायम और हेल्दी बनाने का आसान तरीका माना जाता है। यह स्क्रब डेड स्किन हटाने के साथ-साथ स्किन को गहराई से पोषण भी देता है और हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद होता है।

नारियल तेल और नमक का स्क्रब

नारियल तेल स्किन को मॉइस्चराइज करता है और उसकी नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। वहीं नमक एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन को साफ और मुलायम बनाता है। यह स्क्रब पूरी तरह केमिकल-फ्री, किफायती और आसानी से चीजों से तैयार हो जाता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को गंदगी और इंफेक्शन से भी बचाते हैं।

स्क्रब बनाने के लिए जरूरी समान

इस स्क्रब को बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती। इसके लिए सिर्फ 2 टेबलस्पून नारियल तेल, 1 टेबलस्पून बारीक नमक, 2 से 3 बूंद नींबू का रस और 1 से 2 बूंद विटामिन ई तेल लिया जा सकता है।

घर पर स्क्रब बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले एक साफ कटोरी में नारियल तेल डालें। अब इसमें बारीक नमक मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें, ताकि एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए। अगर आप चाहें तो इसमें नींबू का रस या विटामिन ई तेल मिलाएं। कुछ ही मिनटों में यह स्क्रब तैयार हो जाता है और तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement

स्क्रब लगाने का सही तरीका

स्क्रब लगाने से पहले चेहरे या शरीर को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। अब स्क्रब को उंगलियों पर लेकर हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करते रहें। करीब 1 से 2 मिनट तक स्क्रबिंग करें और फिर सादे पानी से धो लें। बाद में तौलिए से हल्के हाथों से पोंछ लें। आमतौर पर इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि नारियल तेल खुद स्किन को नमी देता है। 
नारियल तेल और नमक का यह स्क्रब चेहरे के अलावा होंठ, हाथ, कोहनी, घुटने और पैरों की एड़ी पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्किन टैन हटाने और रूखी त्वचा को नरम बनाने में भी मददगार होता है।

नारियल तेल और नमक स्क्रब के फायदे

इस स्क्रब के रोजाना इस्तेमाल से डेड स्किन हटती है, स्किन साफ और ग्लोंइग बनती है। यह ब्लैकहेड्स कम करने में मदद करता है और त्वचा को मुलायम व हाइड्रेटेड रखता है। बेजान त्वचा में नई जान आती है और स्किन टोन भी बेहतर नजर आने लगता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अब बर्तन जलने पर नहीं करनी पड़ेगी मेहनत, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 4 January 2026 at 18:32 IST