Chia Seeds Benefits: ड्राईनेस से झुर्रियों तक का मिल गया इलाज, स्किन केयर के सीक्रट हैं ये काले बीज

Chia Seeds Benefits: अगर आप भी ड्राईनेस से लेकर झुर्रियों तक से परेशान हैं, तो हम आपके लिए स्किन केयर का एक सीक्रेट लेकर आए हैं।

Chia Seeds
Chia Seeds | Image: Freepik

Chia Seeds Benefits: क्या आप भी अपने चेहरे की ड्राईनेस, झुर्रियों और डल स्किन की समस्या से परेशान हैं? तो आपको बता दें कि खूबसूरती का राज सिर्फ महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में ही नहीं, बल्कि आपके किचन में भी छिपा हो सकता है। चिया सीड्स यानी छोटे-छोटे काले बीज आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड, ग्लोइंग और यूथफुल बनाए रखने का नैचुरल सीक्रट हैं। आइए आपको बातते हैं कैसे?  

चिया सीड्स क्यों हैं स्किनकेयर के लिए बेस्ट?

चिया सीड्स को सुपरफूड भी कहा जाता है,  क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्सकी भरपूर मात्रा होती है। ये गुण न केवल हेल्थ बल्कि स्किन पर भी जबरदस्त असर डालते हैं। चिया सीड्स में मौजूद हाई हाइड्रेशन प्रॉपर्टीज होती हैं,जो स्किन को नैचुरली मॉइश्चराइज करती हैं। रोजाना इसका सेवन करने से स्किन की ड्राईनेस दूर होती है। इसके साथ ही स्किन सॉफ्ट और स्मूद भी बनती है।

झुर्रियों और एजिंग पर लग जाएगी लगाम

चिया सीड्स में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो झुर्रियों, फाइन लाइंस और लचीली स्किन की समस्याओं को कम करते हैं। ये स्किन को अंदर से रिपेयर करते हैं। साथ में लंबे समय तक यंग बनाए रखने में मददगार है। इन काले बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो स्किन की रेडनेस और पिंपल्स को कम करने में कारगर हैं। इससे ऐक्ने प्रोन स्किन भी नैचुरली क्लियर और हेल्दी दिखती है।

कैसे करें DIY फेस पैक और स्क्रब का इस्तेमाल

  • फेस मास्क: चिया सीड्स को पानी में भिगोकर पेस्ट बनाइए और चेहरे पर लगाइए, इससे तुरंत हाइड्रेशन मिलेगा।
  • फेस स्क्रब: चिया सीड्स को शहद और नींबू के साथ मिलाकर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें, डेड स्किन हट जाएगी।
  • जेल: भिगोए हुए चिया सीड्स को एलोवेरा जेल में मिलाकर नैचुरल सीरम की तरह लगाया जा सकता है।

डाइट में भी करें शामिल

अगर आप स्किन को अंदर से हेल्दी बनाना चाहते हैं तो डाइट में चिया सीड्स को शामिल करें। सुबह डिटॉक्स वॉटर में भिगोकर पीना या स्मूदी और सलाद में डालना बेहद फायदेमंद है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: तान्या मित्तल के पापा के बिजनेस की खुली पोल, बॉडीगार्ड्स और लग्जरी लाइफ
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड