अपडेटेड 22 May 2025 at 22:22 IST
क्या हम सीधे चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगा सकते हैं? जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल वैसे तो कई तरह से किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन ई का कैप्सूल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। इसमें एक प्रकार को एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हमारी त्वाचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ये न केवल हमारे शरीर के लिए जरूरी है बल्कि हमारे चेहरे को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल वैसे तो कई तरह से किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन ई का कैप्सूल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। इसमें एक प्रकार को एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हमारी त्वाचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ये न केवल हमारे शरीर के लिए जरूरी है बल्कि हमारे चेहरे को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
विटामिन ई के कैप्सूल को रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाने से कई लाभ होते हैं, इससे हमारी त्वचा में नमी तो बनी रहती है, साथ ही दिन भर सूरज की हानिकारक किरणों की वजह से चेहरे की स्किन को होने वाले नुकसान से भी बचाने में मदद करता है।
कैसे करें विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल?
अब ऐसे में सवाल उठता है कि विटामिन ई के कैप्सूल को कैसे इस्तेमाल करें? क्या इसे सीधे चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर किसी के साथ मिलाकर? इस लेख में आपको मिलेंगे ये सारे जवाब।
Advertisement
चेहरे पर सीधे लगाए विटामिन ई का कैप्सूल
अगर आप सीधे विटामिन ई का कैप्सूल चेहरे पर लगाना चाहते हैं तो लाग सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने चेहरो को अच्छी तरह साफ पानी से धोकर उसे पोंछ ले और फिर विटामिन ई कैप्सूल का तेल हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाए और धीरे-धीरे मसाज करें। ऐसा करने से आपको स्किन पर अच्छा रिजल्ट दिखेगा।
Advertisement
शहद के साथ मिलाकर
अगर आपकी स्किन को शहद सूट करता है तो आप विटामिन ई के कैप्सूल का इस्तेमाल शहद के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। शहद एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और हमारे चेहरे से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ये न केवल चेहरे से दाग-धब्बों को दूर करता है बल्कि त्वचा में नमीं भी बनाए रखता है। शहद के साथ विटामिन ई के कैप्सूल का तेल मिलाकर आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर
एलोवेरा जेल हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदे मंद है। इसका इस्तेमाल स्किन से लेकर बालों तक के लिए किया जाता है। इसको चेहरे पर लगाने से चेहरा चमक जाता है। ऐलोवेरा जेल में विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर लगाने से आपके चेहरे से जुड़ी काफी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। इसे आप हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 22 May 2025 at 22:21 IST