अपडेटेड 13 April 2025 at 21:21 IST

Skin Care: क्या बर्फ के टुकड़े सीधे चेहरे पर लगाना ठीक है?

क्या चेहरे पर सीधे बर्फ लगाना सुरक्षित है? क्या हम बर्फ के टुकड़े सीधे चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं? जानें...

Dry Skin Care
Skin Care: क्या बर्फ के टुकड़े सीधे चेहरे पर लगाना ठीक है? | Image: Pexels

Can i use ice cubes on my face daily: कुछ लोग अपने चेहरे पर ठंडक पहुंचाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बर्फ को सीधे तौर पर चेहरे पर लगाना कैसा है इसके बारे में उन्हें पता ही नहीं है। बता दें कि ठंडे पानी से चेहरा धोना और सीधे तौर पर बर्फ चेहरे पर लगाना दोनों अलग बातें हैं। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि यदि वे अपनी त्वचा पर सीधे तौर पर बर्फ लगाते हैं तो उसे फायदे होंगे या नुकसान।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि चेहरे पर सीधे तौर पर बर्फ लगाया जाए तो इससे क्या हो सकता है। पढ़ते हैं आगे...

क्या हम बर्फ के टुकड़े सीधे चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं? 

  • बता दें कि चेहरे पर बर्फ लगाना बेहद ही अच्छा होता है। खासतौर पर गर्मियों में चेहरे पर बर्फ लगाई जा सकती है। इससे न केवल ड्राईनेस और इरिटेशन दूर होती है बल्कि स्किन फ्रेश और रिलैक्स भी फील करती है। 
  • वहीं चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। इसके अलावा त्वचा चमकदार और हेल्दी नजर आती है। ऐसे में आप बर्फ को चेहरे के अलावा गर्दन पर भी लगा सकते हैं। 
  • बता दें कि कुछ लोगों की आंखों के नीचे पफीनेस होती है या सूजन आ जाती है। ऐसे में वे प्रभावित स्थान पर बर्फ लगाते हैं तो इससे यह समस्या भी दूर हो सकती है।
  • बर्फ को लगाने से एक्ने की समस्या से भी राहत मिल सकती है। ऐसे में आप बर्फ के पानी में गुलाब जल, खीरे और एलोवेरा को भी मिलाकर अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।

बर्फ के टुकड़े को कैसे चेहरे पर लगाएं? 

व्यक्ति सीधे तौर पर अपने चेहरे पर बर्फ नहीं लगा सकता। इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आप बर्फ को सूती कपड़े पर लपेटकर लगाएं और धीरे-धीरे अपने चेहरे पर रगड़ें। ऐसा करने से फायदा हो सकता है। 

ये भी पढ़ें - Roasted Flax Seeds: क्या भुने हुए अलसी के बीज खाना अच्छा है?

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 April 2025 at 21:21 IST