Wrinkle Removal Tips: कम उम्र में भी अगर आपके चेहरे पर पड़ रही हैं झुर्रियां, तो आज ही बदलें ये आदतें

Wrinkle Removal Tips: कम उम्र में भी अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ रही हैं, तो लाइफस्टाइल चेंज करने की जरूरत है। आइए आपको बताते हैं कि वो कौन- कौन सी आदतें हैं, जिन्हें सुधारने की जरूरत है।

Wrinkle Removal Tips
Wrinkle Removal Tips | Image: AI

Wrinkle Removal Tips: आज- कल के समय में प्रदूषण, भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ने लगता है। उम्र से पहले चेहरे पर आने वाली फाइन लाइन्स और झुर्रियां काफी टेंशन बढ़ा देती हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स कई बार कैमिकल्स के कारण स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आप अपनी स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना हमेशा यंग और ग्लोइंग दिखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं उन खास आदतों के बारे में, जो आपको बेदाग और खूबसूरत स्किन पाने में मदद करेंगी।

पानी पीने की आदत

शरीर में पानी की कमी होने पर स्किन ड्राई और बेजान नजर आने लगती है, जिससे झुर्रियां जल्दी उभरती हैं। दिन भर में 7 से 10 लीटर गिलास पानी पिएं। यह आदत शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने और चेहरे पर नेचुरल ग्लो बनाने में मदद करती है।

मॉइस्चराइजेशन

रूखी त्वचा पर उम्र के निशान जल्दी पड़ते हैं। इससे बचने के लिए सुबह नहाने के बाद और रात को सोने से पहले अच्छे मॉइस्चराइजर लगाएं। आप चाहें तो नारियल या बादाम के तेल की कुछ बूंदों से चेहरे को नरिश कर सकते हैं। यह तरीका स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रखने का सबसे आसान उपाय है।

धूप से बचाव

तेज धूप की यूवी किरणें स्किन को गहराई से नुकसान पहुंचाती हैं और इसे ढीला बनाती हैं। गर्मी हो या सर्दी, घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें। यह न केवल धूप से स्किन को सेफ ही नहीं करती हैं, बल्कि समय से पहले आने वाली झुर्रियों को भी रोकता है।

Advertisement

मसाज

रोजाना रात को सोते समय उंगलियों से चेहरे पर नीचे से ऊपर की ओर मसाज करें। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करके की गई यह मसाज ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और स्किन को टाइट करने में मदद करती है।

बैलेंस डाइट

हमारा खान-पान सीधे चेहरे पर झलकता है। डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे फलों जैसे संतरा, सेब और अनार को शामिल करें। साथ ही अखरोट और बादाम का सेवन करें। ये पोषक तत्व स्किन को अंदर मजबूती देकर यंग बनाए रखता है।

Advertisement

भरपूर नींद

रात में स्किन खुद को रिपेयर करती है। 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लें ताकि आंखों के नीचे डार्क सर्कल और थकान न दिखे। सोते समय पीठ के बल सोने की कोशिश करें, क्योंकि करवट लेकर सोने से तकिए के दबाव के कारण चेहरे पर निशान पड़ सकते हैं।

स्ट्रेस फ्री

लगातार चिंता करने से चेहरे का नेचुरल ग्लो खत्म हो जाता है। हमेशा खुश रहने की कोशिश करें और मेंटल पीस के लिए सुबह योगा या मेडिटेशन अपनाएं। तनाव कम करने से आप लंबे समय तक यंग और फ्रेश महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें: थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का इंतजार हुआ खत्म, रिलीज डेट

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड