अपडेटेड 6 May 2025 at 23:00 IST
Besan: अपनी त्वचा पर लगाएं ये बेसन का पैक, गर्मी में दिखेंगी खिली-खिली
Skin Care Tips in Hindi: आप अपनी त्वचा पर बेसन का इस्तेमाल कैसे करें? बेसन त्वचा के लिए कैसे उपयोगी है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Skin Care Tips in Hindi: बेसन स्किन के लिए बेहद अच्छा होता है। इसका इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करने से न केवल दाग धब्बे दूर हो सकते हैं बल्कि गर्मी में त्वचा खिली खिली नजर आ सकती है। ऐसे में लोगों के पता होना चाहिए कि त्वचा पर बेसन का इस्तेमाल कैसे करें। बता दें कि आप कई तरीकों से बेसन का उपयोग चेहरे पर कर सकते हैं। ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। साथ ही ये भी जाने कि बेसन को चेहरे पर लगाने से चेहरे को क्या फायदे हो सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्किन पर बेसन का इस्तेमाल कैसे करें? बेसन से स्किन को क्या फायदे हो सकते हैं? पढ़ते हैं आगे...
त्वचा पर ऐसे करें बेसन का इस्तेमाल
- बेसन का प्रयोग आप दही के साथ चेहरे पर कर सकते हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में दही और बेसन को मिक्स करें। फिर अपनी त्वचा पर लगाएं। इसके बाद 20 से 25 मिनट बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से न केवल डलनेस दूर होगी बल्कि स्किन की डार्कनेस से भी राहत मिल सकती है।
- आप अपने चेहरे पर बेसन और नींबू को मिक्स करके लगा सकते हैं। बता दें कि ये दोनों ही चेहरे के लिए बेहद उपयोगी हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में बेसन और नींबू को मिलाएं। अब आप बने मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा आप गर्दन, कोहनी, घुटने आदि डार्क जगहों में बेसन और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर मिश्रण को 20 से 25 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। जब सूख जाए तो इसे साधारण पानी से धो लें। इससे चेहरे का खोया ग्लो वापस आ जाएगा और टैनिंग भी दूर हो सकता है।
चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे
- चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल करने से न केवल डलनेस दूर होती है बल्कि खोया ग्लो लौट आता है।
- बेसन के इस्तेमाल से टैनिंग की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
- बेसन चेहरा के दाग-धब्बे को दूर कर सकता है।
- बेसन को चेहरे पर लगाने से एक्ने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें - Periods: पीरियड्स के दौरान उल्टी क्यों होती है?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 May 2025 at 23:00 IST