अपडेटेड 24 September 2025 at 14:50 IST
Face Capsule : रात में चेहरे पर लगाएं ये विटामिन कैप्सूल, आएगी चमक और फेस होगा तरोताजा
Face Capsule : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में चेहरे की देखभाल के लिए ज्यादा वक्त नहीं मिल पाता। प्रदूषण, धूल-मिट्टी और तनाव का असर सीधे चेहरे पर दिखता है। ऐसे में, रात को सोते समय अगर आप थोड़ा सा ध्यान दें, तो आपके चेहरे की खोई हुई चमक वापस आ सकती है। इसके लिए, विटामिन-ई कैप्सूल एक बेहतरीन और आसान उपाय है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Face Capsule : क्या आपकी त्वचा बेजान और रूखी हो गई है? क्या आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च कर-करके थक गए हैं? आजकल भागदौड़ भरी लाइफ में चेहरे अपनी चमक को खोता जा रहा है। इतना ही नहीं, महंगे प्रोडक्ट्स की वजह से चेहरे का ध्यान नहीं रख पा रहे हैं। अगर हां, तो आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जो बेहद सस्ता और असरदार है।
हम बात कर रहे हैं विटामिन-ई कैप्सूल की। ये छोटे से कैप्सूल आपकी त्वचा की कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, खासकर जब आप इन्हें रात में सोते समय चेहरे पर लगाते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि ये कैप्सूल कब और कितना लगाना है और कैसे लगाना है?
Vitamin-E क्यों है त्वचा के लिए फायदेमंद?
विटामिन-ई एक एंटीऑक्सीडेंट है। इसका मतलब है कि यह हमारी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। ये फ्री रेडिकल्स प्रदूषण, सूरज की हानिकारक किरणों और तनाव की वजह से बनते हैं और समय से पहले एजिंग का कारण बनते हैं। विटामिन-ई कैप्सूल लगाने से त्वचा को गहरा पोषण मिलता है, जिससे वह हाइड्रेटेड और स्वस्थ बनी रहती है। इसे लगाने से आपको कई तरह के फायदे देखने को मिल सकते हैं।
रात में क्यों लगाएं Vitamin-E Capsule?
रात के समय हमारी त्वचा खुद को रिपेयर करती है। जब हम सो रहे होते हैं, तो त्वचा के सेल्स खुद को ठीक कर रही होती हैं। ऐसे में अगर हम रात में Vitamin-E कैप्सूल लगाते हैं, तो यह त्वचा की मरम्मत करता है। रात भर यह त्वचा में समाकर उसे अंदर से पोषण देता है, जिससे सुबह आपकी त्वचा न केवल चमकदार, बल्कि बेहद मुलायम और तरोताजा महसूस होती है।
Advertisement
Vitamin-E कैप्सूल को चेहरे पर लगाने का तरीका क्या है?
- सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
- एक विटामिन-ई कैप्सूल लें और एक सुई की मदद से इसे छेद दें। ये कैप्सूल हरे रंग का होता है।
- अब कैप्सूल के अंदर से तेल को उंगलियों पर निकालें।
- इस तेल को अपने चेहरे और गर्दन पर धीरे-धीरे मसाज करें। आप इसे आंखों के नीचे के काले घेरों पर भी लगा सकते हैं।
- इसे रात भर चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह उठकर ठंडे पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें - White to Black Hair Tips: सफेद और झड़ते बालों को जड़ से दूर करता है ये रस, बस जड़ों में लगा लें ; 3 हफ्ते में दिखेगा फर्क
चेहरे पर Vitamin E लगाने के फायदे क्या हैं?
- रात में चेहरे में विटामिन-ई लगाने से चेहरे पर चमक आती है।
- ये चेहरे को मॉइस्चराइज करता है और चेहरे को ड्राई होने से बचाता है।
- विटामिन-ई कैप्सूल चेहरे को दाग-धब्बों से बचाता है।
- इसे लगाने से चेहरे पर झूर्रियां नहीं पड़ती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 24 September 2025 at 14:50 IST