अपडेटेड 25 December 2023 at 16:32 IST
शरीर के इस हिस्से पर लगाएं Aloe Vera Gel, इचींग से ड्राईनेस तक होंगे कई बड़े फायदे
Aloe Vera Gel हेल्थ से ब्यूटी तक के लिए यूज किया जाता है। क्योंकि यह स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसे में अगर आप इसे शरीर के सबसे इंपॉर्टेंट है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Aloe Vera Gel For Underarms Problems: आमतौर पर लोग एलोवेरा जेल का यूज चेहरे, हाथ-पैर या फिर सिर के स्कैल्प पर करते हैं, लेकिन अंडरआर्म्स पर नहीं लगाते हैं। क्योंकि ज्यादातर लोगोंको यह नहीं मालूम है कि बॉडी के बाकी हिस्सों की तरह ही एलोवेरा जेल शरीर के इस भाग पर ठीक उसी तरह से काम करता है। तो चलिए जानते हैं एलोवेरा अंडरआर्म्स पर लगाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- एलोवेरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व
- अंडरआर्म्स में क्यों लगाना चाहिए एलोवेरा जेल?
- अंडरआर्म्स में एलोवेरा जेल लगाने से क्या-क्या फायदे होंगे?
एलोवेरा में पाए जाने वाले पोषक तत्व?
एलोवेरा कई परेशानियों को दूर करने में कारगर साबित होती है, क्योंकि इसमें विटामिन A, C और E के साथ कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व तो पाए ही जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सिडेंट की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है।
अंडरआर्म्स में क्यों लगाना चाहिए एलोवेरा जेल?
यह बात तो हर कोई जानता है कि अंडरआर्म्स में ज्यादा पसीना आने के साथ ही बैक्टीरिया भी ज्यादा होते हैं। ऐसे में जब आप एलोवेरा जेल को अंडरआर्म्स में लगाते हैं, तो इससे आपको बैक्टीरिया को हटाने और उसे लाइटन करने में मदद मिलती है और खास बात यह कि इसे किसी भी स्किन टाइप पर अप्लाई किया जा सकता है।
Advertisement
अंडरआर्म्स में एलोवेरा जेल लगाने से क्या-क्या फायदे होंगे?
इचींग के लिए
अक्सर अंडरआर्म्स में पसीने और बैक्टीरिया के कारण इचींग यानी खुजली की समस्या होती है। ऐसे में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। यह बैक्टीरिया से लड़ने के साथ कई तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है।
स्किन को लाइट करने के लिए
अंडरआर्म्स का कालापन एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना हम सभी ने कभी ना कभी किया ही है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आपको एलोवेरा जेल लगाना चाहिए, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन की रंगत को हल्का और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
Advertisement
स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए
अंडरआर्म्स एरिया को मॉइश्चराइज करने के लिए भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि एलोवेरा जेल में हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो आपकी स्किन को नमी प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़ें… Prabhas की फिल्म 'Salaar' ने तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड, दो दिन में कमाए करीब 300 करोड़
ड्राईनेस दूर करने के लिए
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपके लिए एलोवेरा जेल बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। इसे अंडरआर्म्स पर लगाने से आपको स्किन ड्राईनेस की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 24 December 2023 at 22:38 IST