अपडेटेड 1 February 2026 at 18:26 IST
Anti Ageing Skin Care Tips: भूलकर भी न करें ये काम, वरना उम्र से पहले ही दिखने लगेंगे बूढ़े; जानें कैसे रखें स्किन का ख्याल?
How To Look Young: अगर आप छोटी उम्र में ही बूढ़े दिखना नहीं चाहते, तो अभी से अपनी स्किन का सही तरीके से ख्याल रखना शुरू करें। छोटी-छोटी आदतें आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां और खूबसूरत बनाए रख सकती हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Anti Ageing Skin Care Tips In Hindi: आजकल बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और गलत स्किन केयर की वजह से लोग कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगते हैं। चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स, ढीलापन और दाग-धब्बे उम्र से पहले नजर आने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन लंबे समय तक जवां, चमकदार और हेल्दी बनी रहे, तो कुछ गलतियों से बचना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं त्वचा को लम्बे समय तक जवां और खूबसूरत रखने के लिए एंटी एजिंग स्किन केयर टिप्स।
खूबसूरत त्वचा पाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम
सनस्क्रीन न लगाना
धूप स्किन की सबसे बड़ी दुश्मन होती है। बिना सनस्क्रीन के बाहर निकलने से स्किन जल्दी डैमेज होती है और झुर्रियां बढ़ने लगती हैं। रोजाना एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा सनस्क्रीन जरूर लगाएं, चाहे बाहर धूप हो या नहीं।
देर रात तक जागना
Advertisement
नींद पूरी न होने से स्किन थकी-थकी और बेजान दिखने लगती है। इससे डार्क सर्कल्स और फाइन लाइन्स जल्दी नजर आने लगती हैं। रोज कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें।
ज्यादा मेकअप के साथ सोना
Advertisement
मेकअप लगाकर सोने से पोर्स बंद हो जाते हैं और स्किन जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है। सोने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी है।
ज्यादा मीठा और जंक फूड खाना
ज्यादा शुगर और फास्ट फूड स्किन में कोलेजन को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे स्किन ढीली और बेजान हो जाती है।
पानी कम पीना
डिहाइड्रेशन से स्किन ड्राई और रिंकल्स वाली दिखने लगती है। दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं।
खूबसूरत त्वचा पाने के लिए क्या करें?
हेल्दी डाइट अपनाएं
फल, हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन से भरपूर खाना स्किन को अंदर से मजबूत बनाता है। विटामिन C और E स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
रोजाना मॉइश्चराइजर लगाएं
स्किन को हाइड्रेट रखना एंटी एजिंग के लिए जरूरी है। अपनी स्किन टाइप के हिसाब से अच्छा मॉइश्चराइजर चुनें।
चेहरे की मसाज करें
हल्के हाथों से रोज चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन में नैचुरल ग्लो आता है।
स्ट्रेस से दूर रहें
ज्यादा तनाव से उम्र जल्दी दिखने लगती है। योग, मेडिटेशन और हल्की एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
नेचुरल फेस पैक अपनाएं
एलोवेरा, शहद, दही और गुलाब जल जैसे घरेलू नुस्खे स्किन को पोषण देते हैं और एजिंग के असर को कम करते हैं।
अगर आप छोटी उम्र में ही बूढ़े दिखना नहीं चाहते, तो अभी से अपनी स्किन का सही तरीके से ख्याल रखना शुरू करें। छोटी-छोटी आदतें आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां और खूबसूरत बनाए रख सकती हैं। बता दें कि खूबसूरत स्किन का राज सही देखभाल और हेल्दी लाइफस्टाइल में छुपा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 18:26 IST