केला खाने का सबसे सही तरीका क्या है? कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर, वजन घटाने में भी कारगर
केला न सिर्फ ऊर्जा का अच्छा सोर्स है, बल्कि यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Banana Health Benefits: बहुत अधिक मात्रा में केला का सेवन करने से पाचन की समस्या हो सकती है, इसलिए केले को सही तरीके से खाना जरूरी होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि केला खाने का सही तरीका क्या है और केला किस टाइम खाने से शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है।
केले में विटामिन-बी6 और पोटैशियम पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। सुबह-सुबह बिना कुछ खाए केला खाने से पूरे दिन एनर्जी मिलती है। केला खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती और पाचन अच्छा रहता है।
वर्कआउट करने के बाद केला खाना
वर्कआउट करने के बाद आपकी बॉडी से एनर्जी कम हो जाती है। ऐसे में केला ही ऐसा फल है, जो आपकी बॉडी की एनर्जी को फिर से लौटाता है। सुबह एक केला खाने से दोपहर तक भूख नहीं लगती है।
Advertisement
केला खाने के फायदे
- केला हमारे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है और आंतों को हेल्दी रखता है।
- दोपहर का भोजन करने के बाद एक केला खा लेने से बहुत फायदा होता है। यह खाने को जल्दी पचाता है, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है।
- जिन लोगों को जिम करना पसंद है, उनके लिए केला एक प्री-वर्कआउट की तरह है।
- इसमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट्स और नैचुरल शुगर तुरंत हमारे शरीर को ताकत देते हैं।
- केला बालों और त्वचा के लिए अच्छा श्रोत है
- केला खाने से बाल बहुत मजबूत होते हैं और त्वचा चमकती है।
अन्य फायदे
Advertisement
दिल को हेल्दी रखता हैः इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है।
वजन घटाने में मददगारः इसमें प्राप्त फाइबर हमे लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता।
स्किन और हेयर के लिए फायदेमंदः इसमें प्राप्त विटामिन-सी और बी6 स्किन को ग्लो देता है और बालों को मजबूत करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।