Bajra Halwa Recipe: दिनभर की थकान और कमजोरी को कम करेगा बाजरे का हलवा, घर पर इस आसान तरीके से जरूर करें ट्राई
Bajra Halwa Recipe: दिनभर की थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए, घर पर ही बना डालें इस स्टाइल में बाजरे का हलवा। खाकर आपक आ जाएगा मजा। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने के तरीके के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Bajra Halwa Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं। ठंडी हवाओं के बीच ऐसी चीजें खाने का मन करता है जो शरीर को अंदर से गर्म रखें और दिनभर एनर्जी को बनाए रखें। इसी वजह से इस मौसम में देसी अनाज, घी और गुड़ से बनी चीजों को ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। इन्हीं में से एक बाजरा भी होता है, जो सर्दियों का सबसे भरोसेमंद अनाज माना जाता है। अगर आप रोज-रोज बाजरे की रोटी या खिचड़ी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार मीठे में बाजरे के हलवा को ट्राई करें, ये हलवा स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, इसके साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।
सर्दियों में बाजरे से बनी चीजें क्यों खाते हैं लोग?
बाजरा ऐसा अनाज है जिसकी तासीर गर्म मानी जाती है। इसे खाने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है और ठंड के असर कम होते हैं। बाजरे में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाते हैं। यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है और जल्दी थकान नहीं होने देता। गांव और देहातों में सर्दियों के मौसम में बाजरे का सेवन पहले से ही किया जाता रहा है, क्योंकि यह मौसम के हिसाब से सबसे सही अनाज माना जाता है।
बाजरे का हलवा खाने के फायदे
बाजरे का हलवा सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है। यह हलवा शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। ठंड के मौसम में इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। कमजोरी और, थकान को दूर करने में काफी हेल्पफुल माना जाता है। घी और ड्राई फ्रूट मिलाने से इसकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है। सर्दियों में होने वाली सुस्ती को भी ये कम करता है।
बाजरे के हलवा बनाने के लिए जरूरी चीजें
- बाजरे का आटा- 1 कप
- देसी घी- ½ कप
- गुड़- ¾ कप स्वाद अनुसार
- गर्म पानी- 2 कप
- इलायची- 4 से 5
- काजू, बादाम और पिस्ता
बाजरे का हलवा बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें देसी घी डालकर गर्म कर लें।
- अब इसमें बाजरे का आटा डालें और मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए भून लें।
- जब आटे का रंग हल्का भूरा हो जाए और खुशबू आने लगे, तब समझ लें आटा अच्छे से भुन गया है।
- अब पानी को हल्का गर्म कर लें और इसे थोड़ा-थोड़ा करके कड़ाही में डालते जाएं। साथ में लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न पड़े।
- जब ये मिक्चर गाढ़ा होने लगे, तब इसमें गुड़ डाल दें।
- गुड़ पूरी तरह घुल जाने के बाद इसे 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
- लास्ट में इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट डालें।
- एक मिनट चलाने के बाद गैस बंद कर दें।
- गरमा-गरम बाजरे का हलवा तैयार है।