अपडेटेड 16 July 2023 at 22:43 IST
Apple Halwa : इस सावन भोले को लगाएं सेब के हलवे का भोग, जानें रेसिपी और फायदे
क्या आप भी सोच रहे हैं कि सावन में शिवजी को भोग लगाने के लिए क्या बनाएं, तो आप इस तरह बनाएं सेब का हलवा भोग भी लगाएं और व्रत में खुद भी खाएं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Apple Halwa Recipe | Image:
self
Apple Halwa Recipe: हिंदू कैलेंडर के पांचवे महीने यानि सावन महीने की शुरूआात के साथ ही शिव भक्तों की अलग ही धूम देखने को मिलती है। पूरा महीना भक्तिमय हुआ रहता है, क्योंकि सावन का पूरा महीना भोलेनाथ को समर्पित होता है। ऐसे में लोग अपने आराध्य महादेव को खुश करने के लिए पूजा-पाठ और व्रत करते हैं। अगर आप भी सावन के सोमवार का व्रत रखने जा रहे हैं। इस बार भोले को भोग में सेब का हलवा चढ़ाएं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाते हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व
- सेब का हलवा बनाने की सामग्री
- सेब का टेस्टी हलवा बनाने की विधी
सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व
दरअसल, सेब को फाइबर, विटामिन c, नट्स, ओमेगा 3, ओमेगा 6, फैटी एसिड और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पेट के साथ-साथ मांसपेशियों के लिए भी काफी अच्छे होते हैं शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।
सेब का हलवा बनाने की सामग्री
- 5 बड़े आकार के सेब
- 2 बड़े चम्मच घी
- 3 बड़े चम्मच खोया
- 3 बड़े चम्मच दूध
- ब्राउन शुगर (सेब की मिठास के आधार पर कम या ज्यादा)
- 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- 10 कटे हुए बादाम
- 10 कटा हुआ पिस्ता
यह भी पढ़ें... Corn Upma: ब्रेकफास्ट में कुछ नया खाने का है मन, तो ट्राई करें कॉर्न से बना ये टेस्टी नाश्ता, जानें रेसिपी
सेब का टेस्टी हलवा बनाने की विधी
- सेब का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सेब को कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद एक कड़ाही में मीडियम फ्लो पर घी गर्म करें।
- अब इसमें सेब डालें और नरम होने तक, लगभग 6-7 मिनट तक पकाएं।
- जब सेब भूरे हो जाएंगे तब इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें।
- जब नमी सूख जाए तो इसमें खोया और ब्राउन शुगर डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें दालचीनी पाउडर डालें, 2 मिनट के लिए फिर से पकाएं।
- लास्ट में सेब के हलवे में बादाम और पिस्ता डालें और आंच बंद कर दें।
- बस भोले को भोग लगाने के लिए बनकर तैयार है सेब का हलवा।
यह भी पढ़ें... भारत नहीं बल्कि इस देश में पी जाती है सबसे ज्यादा Tea, पानी की तरह चाय पी रहे लोग
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 16 July 2023 at 22:42 IST