अपडेटेड 14 February 2026 at 17:55 IST

Anti-Valentine Week 2026 List: दिल टूटने का गम छोड़, मनाएं आजादी का जश्न! देखें Slap Day से Break Up Day की पूरी लिस्ट

Anti-Valentine Week 2026 सिर्फ दिल टूटने का जश्न नहीं, बल्कि खुद से प्यार करने, मजबूत बनने और नई शुरुआत करने का मौका है। इसलिए गम छोड़कर, मुस्कुराइए और अपनी आजादी का खुलकर जश्न मनाइए।

anti valentine week 2026 list slap kick perfume confession flirting missing break up day
एंटी-वैलेंटाइन वीक 2026 | Image: AI

Anti-Valentine Week 2026 In Hindi: वैलेंटाइन डे के बाद हर साल एक खास हफ्ता आता है, जिसे एंटी-वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। यह उन लोगों के लिए होता है, जो प्यार में मिले धोखे, ब्रेकअप या दिल टूटने के बाद अपनी नई शुरुआत करना चाहते हैं। इस हफ्ते का मकसद पुराने दर्द को पीछे छोड़कर खुद से प्यार करना, मजबूत बनना और जिंदगी को नए नजरिए से देखना होता है।

एंटी-वैलेंटाइन वीक हर साल 15 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाया जाता है। इसमें हर दिन का अपना अलग मतलब और संदेश होता है। तो चलिए जानते हैं एंटी-वैलेंटाइन वीक 2026 की पूरी लिस्ट, ताकि आप भी इस हफ्ते को पॉजिटिव तरीके से सेलिब्रेट कर सकें।

Anti-Valentine Week 2026 की पूरी लिस्ट

Uploaded image

15 फरवरी 2026 - Slap Day

यह दिन उन यादों और धोखों को अलविदा कहने का प्रतीक है, जिन्होंने आपको दुख दिया। इसका मतलब किसी को सच में थप्पड़ मारना नहीं, बल्कि अपनी तकलीफों और नेगेटिव सोच को ‘स्लैप’ कर बाहर निकालना है।

Advertisement

16 फरवरी 2026 - Kick Day

इस दिन अपने जीवन से हर उस चीज को बाहर करें, जो आपको दुखी करती है। चाहे वो पुरानी यादें हों या टॉक्सिक रिश्ते सबको एक जोरदार ‘किक’ देकर आगे बढ़ें।

Advertisement

17 फरवरी 2026 - Perfume Day

खुद को समय दें, अच्छे कपड़े पहनें, पसंदीदा परफ्यूम लगाएं और खुद को खास महसूस कराएं। यह दिन सेल्फ-केयर और पॉजिटिव एनर्जी से भरने का है।

18 फरवरी 2026 - Flirting Day

इस दिन खुलकर मुस्कुराएं, नए लोगों से बात करें और जिंदगी को हल्के-फुल्के अंदाज में लें। यह दिन खुशी और कॉन्फिडेंस बढ़ाने का संदेश देता है।

19 फरवरी 2026 - Confession Day

अपने दिल की बातें कहने का दिन। अगर आपके मन में कोई दर्द, पछतावा या कोई सच छुपा है, तो उसे बाहर निकालें। इससे मन हल्का होता है।

20 फरवरी 2026 – Missing Day

इस दिन आप अपने अच्छे पलों, दोस्तों, परिवार और खुद को याद कर सकते हैं। यह याद दिलाता है कि आपकी जिंदगी में प्यार सिर्फ एक रिश्ते तक सीमित नहीं है।

21 फरवरी 2026 - Break Up Day

यह दिन पूरी तरह से पुराने रिश्तों से आगे बढ़ने का प्रतीक है। जो बीत गया, उसे छोड़कर नए सिरे से जिंदगी शुरू करने का दिन।

Uploaded image

एंटी-वैलेंटाइन वीक मनाने का सही तरीका क्या है?

एंटी-वैलेंटाइन वीक में आप खुद को प्राथमिकता दें और अपनी खुशी पर ध्यान दें। इसके अलावा दोस्तों के साथ समय बिताएं। साथ ही, नई हॉबी अपनाएं या ट्रैवल प्लान बनाएं। इस दौरान खुद को मोटिवेट करें और पॉजिटिव सोच रखें।

Anti-Valentine Week 2026 सिर्फ दिल टूटने का जश्न नहीं, बल्कि खुद से प्यार करने, मजबूत बनने और नई शुरुआत करने का मौका है। इसलिए गम छोड़िए, मुस्कुराइए और अपनी आजादी का खुलकर जश्न मनाइए।

यह जरूर पढ़ें: Valentine Day 2026 Wishes: प्यार के इस दिन पर वैलेंटाइन से करें हाल-ए-दिल बयां, पार्टनर को भेजें ये खूबसूरत मैसेज
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 17:55 IST