अपडेटेड 2 August 2024 at 20:53 IST

Egg: अंडा खाने के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए? सेहत पर पड़ सकता है भारी...

What not to pair with eggs: अंडा खाने के बाद व्यक्ति को भूलकर भी इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। जानते हैं उनके बारे में...

anda khane ke bad kya nahin khana chahie
anda khane ke bad kya nahin khana chahie | Image: freepik

What not to eat after egg? अंडा सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। वहीं अंडे के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो न केवल आपके शरीर को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं बल्कि अंडे का सेवन अन्य समस्याओं से राहत भी दिला सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे के सेवन के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अंडा खाने के बाद किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे… 

अंडे खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? 

  • व्यक्ति को अंडा खाने के बाद चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि अंडा खाने के बाद चीनी खाने से न केवल शरीर में पेशाब कम बनता है बल्कि इसके सेवन से खून में थक्के भी बन सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति अंडा खाने के बाद चीनी का सेवन करने से बचे। 
  • व्यक्ति को अंडा खाने के बाद केले का सेवन करने से भी बचना चाहिए। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो नाश्ते में केला और अंडा दोनों साथ में खाते हैं लेकिन इन लोगों को बता दें कि ये दोनों यदि साथ में खाई जाएं को सेहत को नुकसान हो सकता है। अंडे के अंदर प्रोटीन मौजूद होता है वहीं केले के अंदर पोटेशियम होता है। ऐसे में दोनों को साथ खाने से पाचन क्रिया से संबंधित समस्या हो सकती है। 
  • व्यक्ति को अंडा खाने के बाद चाय का सेवन भी नहीं करना चाहिए। बता दें कि अंडे को अगर केले के साथ लिया जाए तो इससे प्रोटीन वैल्यू में कमी आ सकती है। साथ ही व्यक्ति को कब्ज, अपच जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 

ये भी पढ़ें - Urine Flow: पेशाब खुलकर नहीं आने का क्या कारण है? हो जाएं सावधान...

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 2 August 2024 at 20:53 IST