Radhika Merchant के आउटफिट से ज्यादा छा गया Anant Ambani की मां Nita Ambani का वेस्टर्न लुक
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Fashion: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन से नीता अंबानी का लुक काफी वायरल हो रहा है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Fashion: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी इन दिनों चर्चा में है। अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फिलहाल दोनों गुजरात के जामनगर में इस कपल के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं जो 3 मार्च तक खत्म होंगे।
अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में वैसे तो कई विदेशी मेहमानों समेत फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस से जुड़े लोग शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे हैं। हर कोई इस सेलिब्रेशन में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लग रहा है। लेकिन इन फंक्शन की सारी लाइमलाइट अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी (Nita Ambani) ने छीन ली है।
छा गया नीता अंबानी का वेस्टर्न आउटफिट लुक
जी हां, बेटे के प्री वेडिंग इवेंट में नीता अंबानी ने डार्क पर्पल कलर का लॉन्ग गाउन कैरी किया था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने बालों के लिए हाई बन हेयर स्टाइल चुना था। नीता अंबानी ने कानों में ग्रीन और व्हाइट कलर के ईयररिंग्स के साथ हाथों में ग्रीन कलर का ब्रेसलेट और रिंग पहनी थी। उन्होंने काफी मिनिमल ज्वेलरी और सिंपल मेकअप के साथ अपने इस वेस्टर्न आउटफिट लुक को पूरा किया था। नीता अंबानी का ये वेस्टर्न लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
राधिका का पिंक गाउन
वहीं, अगर बात करें ब्राइड टू बी राधिका मर्चेंट की तो एक इवेंट के लिए उन्होंने शिमरी लाइट पिंक कलर का ऑफ शोल्ड गाउन कैरी किया था। जिसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखा था। गले में डायमंड नेकलेस और कानों में इयररिंग्स के साथ उनका लुक काफी एलिगेंट लग रहा था। इतना ही नहीं अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका के इस लुक की तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्लेक लाइवली (Blake Lively) के साथ की जा रही है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।