ऐसे न करें आंवले का सेवन, हो सकता है नुकसान, जानें इसे लेने का सही तरीका

Amla Side Effects in Hindi: आंवले का सेवन यदि गलत तरीके से किया जाए तो ये सेहत को कई नुकसान भी पहुंचा सकता है। जानते हैं इसके बारे में...

10 Surprising Health Benefits Of Eating Amla (Indian Gooseberry) In An Empty Stomach
आंवले का सेवन | Image: Pexels

आंवला एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है, जिसके अंदर विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। यह हमारे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। लेकिन यदि गलत तरीके से इसका सेवन किया जाए तो ये सेहत को कई नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसे में व्यक्ति को इसके फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि गलत तरीके से आंवले का सेवन किया जाए तो इससे सेहत को क्या फायदे हो सकते हैं। साथ ही इसे खाने के तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। पढ़ते हैं आगे... 

ऐसे न करें आंवले का सेवन

कुछ लोग आंवले का सेवन सब्जी के रूप में या आंवले की चटनी के रूप में करते हैं। ऐसे में वे अधिक मात्रा में इनका सेवन कर बैठते हैं, जिससे व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आंवले के नुकसान

  1. आंवले का अधिक मात्रा में सेवन न केवल पेट खराब कर सकता है बल्कि इसके सेवन से पाचन क्रिया भी नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है।
  2. आंवले का सेवन करते वक्त गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
  3. आंवले का अधिक मात्रा में सेवन रक्तचाप भी बढ़ सकता है। 

आंवले के फायदे

  1. बता दें कि इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है।
  2. आंवला पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
  3. आंवला त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है।
  4. आंवला शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाता है।
  5. आंवला मधुमेह को नियंत्रित करता है।

कैसे करें आंवले का सेवन

  1. आंवला कच्चा खा सकते हैं।
  2. आंवले का जूस पीया जा सकता है।
  3. आप आंवले का सेवन पाउडर या चूरन को पानी में घोलकर भी ले सकते हैं।
  4. आप आंवले का मुरब्बा भी खा सकते हैं।
  5. आंवले का सेवन काले नमक के साथ किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - हीटर खरीदने के नहीं हैं पैसे? अपने Bedroom को ऐसे रखें गर्म

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड