अपडेटेड 28 January 2026 at 18:48 IST

Aloo Pyaz Paratha Recipe: बेलते वक्त अगर फट जाता है आलू प्याज-पराठा? नोट कर लें ये टिप्स, स्वाद भी लाजवाब

Aloo Pyaz Paratha Recipe: अगर आप भी अपने घर में आलू-प्याज पराठा बनाते हैं और उसे बेलते हुए फट जाता है। इन टिप्स को फॉलो कर लें तो पराठा बन जाएगा एकदम टिप-टॉप।

aloo pyaz paratha recipe tips
aloo pyaz paratha recipe tips | Image: freepik

Aloo Pyaz Paratha Recipe: इंडियन रसोई में नाश्ते में अक्सर गरमागरम पराठें बनते हैं। खासतौर पर आलू-प्याज पराठा लगभग हर किसी को पसंद आता है। लेकिन कई बार पराठा बेलते समय फट जाता है या स्टफिंग बाहर आने लगती है, जिससे स्वाद और शेप दोनों बिगड़ जाते हैं। इस परेशानी से बचने के लिए कुछ आसान और जरूरी टिप्स हैं। आइए जानते हैं कैसे आप भी घर पर परफेक्ट पराठा बना सकते हैं। इसे बनाने की रेसिपी जानते हैं

सबसे पहले आटा गूंथने का सही तरीका

पराठा अच्छा बने इसके लिए आटे का सही होना बेहद जरूरी है। गेहूं के आटे में स्वादानुसार नमक मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए टाइट आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम न हो, वरना बेलते समय पराठा फट सकता है। आटा गूंथने के बाद उसे कुछ देर ढककर आराम से रख दें।

स्टफिंग बनाते समय रखें खास ध्यान

आलू-प्याज की स्टफिंग बनाते समय उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें। इसमें बारीक कटे प्याज, साबुत जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी मिलाएं। हरा धनिया स्वाद को और बढ़ा देता है। ध्यान रखें कि नमक और चाट मसाला स्टफिंग में पहले से न डालें, क्योंकि प्याज पानी छोड़ देता है, जिससे स्टफिंग गीली हो सकती है और पराठा फट सकता है।

पराठा बेलने से पहले अपनाएं ये टिप

स्टफिंग भरे हुए पेड़ों को कुछ देर के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें। इससे आटा सेट हो जाता है और बेलते समय आटा फटता नहीं है। बेलते समय बहुत ज्यादा दबाव न डालें और हल्के हाथों से पराठा बेलें।

Advertisement

तवे पर सेंकने का सही तरीका

पराठे को पहले गर्म तवे पर बिना तेल या घी के दोनों तरफ हल्का सेंक लें। इसके बाद थोड़ा घी या तेल लगाकर पराठे को पलट-पलट कर सुनहरा होने तक सेंकें। इससे पराठा कुरकुरा भी बनेगा और अंदर से अच्छी तरह पक जाएगा।

पराठे के साथ बनाएं मिक्स वेज रायता

आलू-प्याज पराठे के साथ मिक्स वेज रायता स्वाद को दोगुना कर देता है। गाढ़े दही में कद्दूकस किया हुआ खीरा, गाजर और प्याज मिलाएं। इसमें नमक, भुना जीरा और काली मिर्च डालकर हल्की सी छौंक लगाएं। यह रायता पराठे के साथ परफेक्ट कॉम्बिनेशन बना देता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं मूली के पत्तों से बनी हेल्दी चटनी, नोट कर लें रेसिपी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 28 January 2026 at 18:41 IST