अपडेटेड 29 August 2024 at 14:19 IST
गर्मी में अखरोट खा सकते हैं क्या? अखरोट खाने से कौन-कौन सी बीमारी दूर होती हैं? जानें...
What are the benefits of walnut in the body? अखरोट खाने से कौन-सी समस्याओं से राहत मिल सकती है। जानते हैं इसकी तासीर के बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What are the benefits of walnut in the body? अखरोट के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की कई समस्याएं दूर कर सकते हैं। वहीं यदि नियमित रूप से अखरोट का सेवन किया जाए तो सेहत को कई फायदे भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए और रोज अखरोट खाने से सेहत से जुड़ी कौन सी समस्या दूर होती है?
अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अखरोट के सेवन से कौन सी समस्या दूर होती है। पढ़ते हैं आगे…
अखरोट की तासीर कैसी होती है?
गर्मियों में अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में करें क्योंकि अखरोट की तासीर गर्म होती है। हालांकि सीमित मात्रा में अखरोट का सेवन सेहत के लिए उपयोगी है। सर्दियों में आप नियमित रूप से अखरोट का सेवन कर सकते हैं।
अखरोट खाने से कौन सी बीमारी खत्म होती है?
- यदि नियमित रूप से अखरोट का सेवन किया जाए तो इससे न केवल मांसपेशियों में मजबूती आ सकती है बल्कि अखरोट के सेवन से शरीर की दुर्बलता भी दूर होती है। ऐसे में यदि आपका शरीर कमजोर है तो आप अपनी डाइट में नियमित रूप से अखरोट को जोड़ सकते हैं।
- यदि आप त्वचा को स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं। अखरोट के सेवन से न केवल त्वचा की झुरियों से राहत मिल सकती है बल्कि अखरोट खाने से त्वचा में चमक भी आ सकती है।
- अक्सर आपने डॉक्टर को अखरोट को ब्रेन फूड कहते सुना होगा। अखरोट के सेवन से दिमाग को भी तेज बनाया जा सकता है। वहीं ये याददाश्त को तेज कर सकता है। साथ ही दिमाग से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करने में उपयोगी है।
नोट - अखरोट सेहत के लिए उपयोगी है। लेकिन अखरोट की तासीर गर्म है ऐसे में सीमित मात्रा में ही इसे डाइट में जोड़ें। गर्मी में डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 August 2024 at 14:19 IST