अपडेटेड 10 September 2023 at 21:40 IST
Fasting Tips: व्रत खोलने के बाद कहीं आप तो नहीं खाने लगते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, सेहत हो सकते हैं बड़े नुकसान
हिंदू धर्म पूजा पाठ के साथ-साथ व्रत का भी काफी विधान है, लेकिन फास्ट के बाद लोग कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जो उनकी सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकता है। जिनमें से ये कुछ निम्न हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Vrat Kholne Ke Baad kya naa khayein: फास्टिंग यानी व्रत, उपवास न सिर्फ धार्मिक महत्व बल्कि फैट टू फिट होने के लिए भी रखा जाता है। फास्ट रखने से बॉडी डिटॉक्स होती है और पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होता है, लेकिन अक्सर लोग उपवास खोलने के बाद कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक होती है। तो चलिए जानते हैं व्रत खोलने के बाद किन-किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
स्टोरी में आगे पढ़ें....
- सेहत के लिए व्रत रखना क्यों फायदेमंद?
- व्रत खोलने के बाद क्या खाएं?
- फास्टिंग के बाद किन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन?
सेहत के लिए व्रत रखना क्यों है फायदेमंद?
वैसे तो ज्यादातर व्रत धार्मिक मान्यताओं के आधार पर रखें जाते हैं, लेकिन कुछ लोग फैट से फिट होने के लिए भी फास्टिंग करते हैं क्योंकि इसके कई सारे फायदे हैं। आइए जानते हैं उपवास रखने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
- व्रत करने का सबसे पहला फायदा बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद का होता है। फास्टिंग से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ साफ हो जाते हैं।
- इसके अलावा व्रत रखने से वजन कम होता है और उपवास के दौरान फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होकर चर्बी को कम करता है।
- व्रत रखने से इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
- उपवास से डिप्रेशन और मस्तिष्क से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।
- व्रत रखने से मेटाबॉलिक रेट में 14 फीसदी तक की बढोत्तरी होती है। इससे कैलरी बर्न होने में कम समय लगता है।
व्रत खोलने के बाद क्या खाएं?
- व्रत खोलने पर सबसे पहले शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए आपको पानी पीना चाहिए।
- इसके बाद दही, जूस, नारियल पानी या शिकंजी का सेवन करना चाहिए। इससे आपका शरीर हाइड्रेट होगा और आपके शरीर में एनर्जी आएगी।
- व्रत के दौरान भूखे रहने पर आपके शरीर में ताकत और एनर्जी की कमी हो सकती है। इसलिए व्रत खोलते समय आपको प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए।
फास्टिंग के बाद किन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन?
मसालेदार खाना खाने से बचें
व्रत खोलने के बाद जोरों की भूख तो लगी ही होती है साथ ही लोगों का कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन होता है और वो फास्ट खोलने के साथ ही ऐसा खाना खा लेते हैं, लेकिन अचानक से तेल मसालेदार खाने को शरीर पचा नहीं पता है। इससे आपको पेट में दर्द और गैस की समस्या हो जाती है। इसलिए फास्टिंग के बाद मसालेदार और चटपटा खाना खाने से बचें।
Advertisement
खट्टे फल ना खाएं
व्रत खोलने के साथ ही खट्टे फलों को खाने से बचना चाहिए, इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके बजाय आप तरबूज, खीरा सेब अमरूद का सेवन कर सकते हैं।
कॉफी और चाय
अक्सर लोगों को फास्टिंग खोलने के बाद चाय और कॉफी की तलब मचती है, लेकिन व्रत के बाद इन चीजों से भी दूरी बनानी चाहिए क्योंकि खाली पेट अचानक से चाय या कॉफी पीने से आप के सेहत पर भारी असर पड़ सकता है। आपको गैस और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। इसकी जगह आप ताजे फलों का रस, छाछ या ठंडा दूध पी सकते हैं।
Advertisement
यह भी पढ़ें... Hair Care: क्या आप भी रात में बालों में तेल लगाकर सुबह करती हैं शैंपू, तो जान लें इसके नुकसान
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारी के आधार पर हैं। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले संबंधित डॉक्टर और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 10 September 2023 at 21:37 IST