Healthy Breakfast: बस 20 मिनट में बनाएं आटे के फरे, आलू की चटपटी स्टफिंग तैयार करें; बच्चे-बड़े सब चट कर जाएंगे

यूपी-बिहार के मशहूर आटे के फरे की आसान रेसिपी आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आलू की चटपटी स्टफिंग के साथ ये हेल्दी नाश्ता बन जाता है। जानें स्टेप-बाय-स्टेप बनाने का सबसे आसान तरीका। पढ़ें

Aate Ka Fara Recipe
आटे के फरे | Image: @cookwithparul

Aate Ka Fara Recipe: उत्तर प्रदेश और बिहार के पारंपरिक नाश्ते में आटे के फरे आज भी घर-घर में काफी लोकप्रिय हैं। अगर घर में सिर्फ गेहूं का आटा और आलू है तो भी आप बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट तैयार कर सकते हैं। ये रेसिपी न आसान भी है, साथ ही पूरे परिवार से पसंद करता है। आटे के फरे यूपी-बिहार की ग्रामीण रसोई का हिस्सा हैं। कई जगह इन्हें दाल की स्टफिंग से बनाया जाता है, तो कहीं इसमें खोए की भराई की जाती है। लेकिन आलू की चटपटी स्टफिंग वाला वर्जन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे आम भाषा में कई बार ‘आलू का गोज्हा’ या ‘गोझा’ भी कह दिया जाता है। यह कम तेल में बनता है, इसलिए स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है।

आटे के फरे बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

गेहूं का आटा- 2 कप
आलू- 5-6 बड़े आकार के
हरा धनिया- थोड़ा सा
हरी मिर्च- 2
अदरक- 1 इंच
लहसून- 1 टेबलस्पून (कुचला हुआ)
हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
जीरा- 1 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
सरसों का तेल- जरूरत अनुसार
नमक

बनाने का तरीका भी है आसान 

सबसे पहले आलू को उबाल लें। उबलने के बाद ठंडा कर छीलकर रख दें। इस बीच आटे में थोड़ा नमक और 1 चम्मच तेल डालकर सॉफ्ट डो गूंथ लें। डो को 15 मिनट ढककर रख दें ताकि अच्छे से फूल जाए। 
अब कड़ाही में 2 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें। जीरा, कटी हरी मिर्च और कसा अदरक डालें। हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर और नमक डालकर भून लें। 
उबले आलू को मैश करके डाल दें। अच्छे से मिलाकर चटपटी स्टफिंग तैयार कर लें। हरा धनिया मिलाकर ठंडा होने दें। 
डो को बराबर लोइयों में बांट लें। हर लोई को पूरी जैसा बेलें। बीच में आलू की स्टफिंग रखकर अच्छे से बंद कर दें। फरे को मोमो या गुग्गी जैसी शेप दे सकते हैं।  
सभी फरे को स्टीमर या प्रेशर कुकर में 12-15 मिनट स्टीम करें। स्टीम हो जाने के बाद कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें कटा प्याज और लहसून डालकर हल्का भूनें। 
स्टीम किए फरे डालकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक हल्का फ्राई कर लें।  

बस तैयार है आपके आटे के फरे, गर्म-गर्म फरे को हरी चटनी, दही या चाय के साथ सर्व करें। यह नाश्ता न सिर्फ पेट भरता है बल्कि एनर्जी भी देता है। बच्चों को लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं। अगली बार जब नाश्ते का मन न करे तो यूपी-बिहार का ये क्लासिक फरे जरूर ट्राई करें। अगर एक बार परिवार को बना कर खिला दिए तो, घरवाले बार-बार बनाने को कहेंगे।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ujjain: 22 घंटे के रेस्क्यू के बाद मासूम को निकाला, पर नहीं बचा सकी टीम

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड