क्या आप भी टालमटोल की आदत से परेशान हैं? मोटिवेशनल स्पीकर के ये 5 स्टेप्स तुरंत बढ़ाएंगे आपकी प्रोडक्टिविटी

Procrastination: क्या आप भी अपनी लाइफस्टाइल में आलस और काम को टालने से परेशान रहते हैं। बाद में आप इन सब चीजों को सोचकर मानसिक रूप से परेशान रहते हैं, तो ये पांच स्टेप्स आपको लिए हैं।

improve lifestyle
improve lifestyle | Image: Freepik

Procrastination: क्या आप भी रोज के जरूरी कामों को बार-बार टालते रहते हैं। क्या आपको भी कोई भी काम करने में बाद में आलस और तनाव महसूस होता है। अगर हां, तो यह सिर्फ आलस नहीं बल्कि आपकी सोच और मानसिकता से जुड़ी एक गंभीर और गहरी समस्या हो सकती है। मोटिवेशनल कोच विवेक बिंद्रा के मुताबिक, टालमटोल की आदत हमारी ग्रोथ को धीरे-धीरे रोक देती है, जिसका असर हमें तुरंत नहीं लेकिन समय के साथ जरूर दिखाई देता है।

क्यों टालते हैं सबसे जरूरी काम

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि काम टालना आलस की वजह से होता है, लेकिन सच्चाई इससे परे होती है। कई बार हमें यह समझ ही नहीं आता कि काम की शुरुआत कैसे करें। इसके अलावा असफलता का डर और सही समय का इंतजार भी हमें पीछे की ओर खींचता रहता है। यही वजह है कि हम जरूरी कामों को टालते रहते हैं और यह आदत धीरे-धीरे हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाती है।

ग्रोथ को रोकने का सबसे बड़ा कारण

विशेषज्ञों का मानना है कि जब हम किसी काम को टालते हैं, तो हम सिर्फ उस काम को नहीं बल्कि अपनी नेचर को भी पीछे धकेल रहे होते हैं। हर बार की देरी हमारे लक्ष्य को और दूर कर देती है। यह देरी सिर्फ समय की नहीं बल्कि करियर और पर्सनल ग्रोथ की भी होती है।

Procrastinating Images - Free Download on Freepik

असली समस्या क्या है

मोटिवेशनल कोच विवेक बिंद्रा के अनुसार, टालमटोल की जड़ आलस नहीं होता है बल्कि क्लैरिटी की कमी और फेल होने का सबसे बड़ा डर होता है। जब हमें काम साफ नजर नहीं आता या खुद पर भरोसा नहीं होता है, तो हमारा दिमाग उस काम से बचने की कोशिश करता है। यही बचने की आदत धीरे-धीरे हमारी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है।

Advertisement

आदत से छुटकारा पाने की 5 टिप्स?

टालमटोल वाली इस समस्या से निकलने के लिए सबसे जरूरी है कि बड़े काम को छोटे हिस्सों में बांटकर शुरुआत की जाए। परफेक्ट समय का इंतजार करने के बजाय तुरंत एक्शन लेना जरूरी है। ज्यादा सोचने के बजाय काम पर फोकस करें। इसके साथ ही रोजाना छोटे-छोटे स्टेप्स लेना आपको इस आदत से बाहर निकाल सकता है। अगर आप खुद से यह सवाल पूछें कि आप सच में व्यस्त हैं या सिर्फ जरूरी कामों से बच रहे हैं, तो जवाब आपको खुद मिल जाएगा। सफलता उन्हीं को मिलती है जो सोचने के बजाय काम करना शुरू करते हैं।

यह भी पढ़ें: क्यों हुई गुलशन कुमार की हत्या, किस लिए राकेश रोशन पर चलाई गई गोली?

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड