अपडेटेड 6 February 2026 at 14:41 IST
Easy Chilla Recipes: नाश्ते में ट्राय करें चीला की ये 5 झटपट बनाने वाली रेसिपी, एनर्जी से लेकर फिटनेस का है बैस्ट फॉर्मूला
Easy Chilla Recipes: नाश्ते में अगर आप झटपट बनाने वाली रेसिपी अपनाना चाहते हैं, तो ये 5 चीला की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। ये सभी चीले एनर्जी का बेस्ट सोर्स और फिटनेस का बेहतरीन फॉर्मूला होते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Easy Chilla Recipes: बदलती लाइफस्टाइल और बिजी शेड्यूल के बीच सुबह हेल्दी नाश्ता बनाना कई लोगों के लिए चुनौती बन गया है। खासतौर पर घर की औरतें ऐसा ऑप्शन ढूंढती हैं जो जल्दी तैयार हो जाए, टेस्टी भी हो और पूरे परिवार को पसंद भी आए। ऐसे में चीला एक बेस्ट ऑप्शन है। यह झटपट बन जाता है इसके साथ ही पोषण से भी भरपूर होता है। यहां हम आपको चीला की 5 खास रेसिपी बता रहे हैं जो वजन घटाने में मदद करेंगी और दिनभर एनर्जी बनाए रखेंगी।
रागी चीला
अगर आप ग्लूटेन फ्री डाइट फॉलो कर रहे हैं तो रागी चीला आपके लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट हो सकता है। रागी कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है। इसे तैयार करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और यह हेल्दी के साथ खाने में काफी टेस्टी भी होता है।
मूंग दाल चीला
प्रोटीन से भरपूर नाश्ते की बात हो और मूंग दाल चीला का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता। यह चीला खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो वजन कम करना चाहते हैं या फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं। मूंग दाल चीला खाने से भूख देर तक नहीं लगती और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है।
ओट्स चीला
ओट्स को अक्सर लोग दलिया या पोरीज के रूप में खाते हैं, लेकिन इससे बना चीला भी एक शानदार ऑप्शन होता है। ओट्स चीला फाइबर से भरपूर होता है और हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। सुबह के नाश्ते में इसे शामिल करने से शरीर हल्का महसूस करता है और एनर्जी बनी रहती है।
Advertisement
सूजी, टमाटर और प्याज चीला
अगर आप हल्का और टेस्टी नाश्ता चाहते हैं तो सूजी से बना चीला जरूर ट्राय करें। इसमें कटे हुए टमाटर और प्याज मिलाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह चीला पचाने में आसान होता है और लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास देता है। बच्चों के टिफिन के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
बाजरा चीला
बाजरा से बना चीला सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है। इसमें आयरन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाया जाता है। अगर आप ग्लूटेन फ्री ब्रेकफास्ट ढूंढ रहे हैं तो मोती बाजरा या फॉक्सटेल बाजरा से बना चीला एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। इसे बनाना आसान है और यह शरीर को दिनभर एक्टिव रखने में मदद करता है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 6 February 2026 at 14:41 IST