योगी की पाती: संकल्प, संवाद और संवेदना की त्रिवेणी है

‘योगी की पाती’... इन तीन शब्दों में ही वह मर्म छिपा है, जिसे केवल शब्दोंके संप्रेषण के रूप में नहीं देखा जा सकता। इन तीन शब्दों में शासन कीसंवेदनशीलता, जवाबदेही और जनसरोकारों से जुड़ाव का आत्मिक प्रयासनिहित है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 CM Yogi
CM Yogi | Image: X

‘योगी की पाती’... इन तीन शब्दों में ही वह मर्म छिपा है, जिसे केवल शब्दोंके संप्रेषण के रूप में नहीं देखा जा सकता। इन तीन शब्दों में शासन कीसंवेदनशीलता, जवाबदेही और जनसरोकारों से जुड़ाव का आत्मिक प्रयासनिहित है। यह पाती हर नागरिक को आश्वस्त करती है कि सत्ता उसे सुन रहीहै, उसकी तकलीफों को महसूस कर रही है और उसके सुख-दुख में परिवारके मुखिया की तरह उसके साथ खड़ी है। ये पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथका जनता के समक्ष प्रस्तुत वह भावनात्मक हलफनामा हैं, जो कर्तव्य कीसीमा लांघकर स्वभाव बन जाता है। 'योगी की पाती' के 50 सप्ताह पूरे होचुके हैं। इस पड़ाव पर सबसे स्वाभाविक प्रश्न वही है, जो अनेक लोगों के मनमें उठता रहा है कि मुख्यमंत्री पाती क्यों लिखते हैं? जिसके पास योजनाओंकी फाइलें हों, विभागों की पूरी मशीनरी हो और संवाद के लिए मंचों कीकमी न हो, वह हर सप्ताह कलम उठाकर अपने प्रदेश से बात क्यों करे?

इन प्रश्नों के उत्तर में एक दशक की न जाने कितनी स्मृतियां साकार हो उठतीहैं। वनटांगिया गांव की पहली यात्रा... कोल, गौड़, मुसहर, थारू और बुक्साजैसे वंचित समाज के लोग, वर्षों से मलिनता और अभाव से जूझता उनकाजीवन और पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस से तड़पते बच्चे। मुख्यमंत्री यदिसंवेदनशील हैं तो इन परिस्थितियों को देखकर उनका मन व्यथित होनास्वाभाविक है। उन्हें इस बात का भी अहसास होता है कि शासन कावास्तविक दायित्व केवल योजनाएं बनाना और उपलब्धियां गिनाना नहीं है।उसका असली अर्थ समाज के उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है, जिसकीअपेक्षाएं और पीड़ा कई बार व्यवस्था तक पहुंच ही नहीं पातीं।

यही सोच शासन की कसौटी बदलती है। पूर्ववर्ती सरकारें अपनी सफलताआंकड़ों, उद्घाटनों और घोषणाओं में खोजती रहीं, लेकिन मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ जब पहली बार वनटांगिया गांव पहुंचते हैं तो उनके लिएसफलता का पैमाना बदल जाता है। मुख्यमंत्री स्वयं स्वीकार करते हैं, "इसप्रकार के प्रसंगों से मुझे यह अनुभव हुआ कि विचारों और संवाद के बीचनिरंतर संवाद तथा संवेदनशील जुड़ाव होना चाहिए।" पाती की प्रेरणा भीइसी भाव में निहित है। यहां 'निरंतर' शब्द पर ठहरकर विचार करना चाहिए।एक बार का संवाद आयोजन होता है और बार-बार का संवाद आदत। जनताका भरोसा आयोजनों से नहीं, आदतों से बनता है। जिस बात को हर सप्ताहदोहराया जाए, वह धीरे-धीरे संबंध का रूप ले लेती है। पचास सप्ताह की यहअविराम श्रृंखला बताती है कि यह पहल किसी एक आयोजन का परिणामनहीं, बल्कि एक संकल्प की परिणति है।

‘पाती’ की मूल भावना यह है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश की पच्चीस करोड़जनता के बीच संबंध केवल औपचारिक सूचनाओं तक सीमित न रहें।औपचारिक सूचना की भाषा में तथ्य होते हैं, आत्मीयता नहीं। उसे पढ़करनागरिक जान तो लेता है कि सरकार ने क्या किया, लेकिन यह नहीं जानपाता कि सरकार उसके बारे में क्या सोचती है। पत्र की भाषा इसी रिक्तताको भरती है। उसमें संबोधन होता है, आत्मीयता होती है और एक व्यक्ति कादूसरे व्यक्ति से बात करने का भाव होता है। 'मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों' जैसा संबोधन अधिसूचना की शैली में संभव ही नहीं है।

Advertisement

इसी भाव का सार वह सूत्र है, जो इस पूरी पहल को अर्थ देता है। उत्तर प्रदेशमात्र एक प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि एक परिवार है और परिवार मेंआदेश नहीं, अपनत्व के साथ संवाद होता है। प्रशासनिक इकाई में नागरिकएक संख्या, लाभार्थी या आवेदक होता है, जबकि परिवार में वह सदस्य होताहै। संख्या की चिंता आंकड़े करते हैं, सदस्य की चिंता संवेदना करती है। जबराज्य को परिवार माना जाता है तो शासक पर नैतिक उत्तरदायित्व का एकअतिरिक्त भार भी आ जाता है, क्योंकि परिवार का मुखिया सबसे कमजोरसदस्य की थाली देखे बिना भोजन नहीं करता। यह रूपक सत्ता को आरामनहीं देता, बल्कि उसे जवाबदेही की कसौटी पर कसता है और जनता को यहअधिकार देता है कि वह इसी कसौटी पर सरकार को परखे।

पाती के विषय भी इसी परिवार-भाव से चुने गए हैं। इसमें ऐसे विचारों परसंवाद का प्रयास रहा है, जो सीधे जीवन, आकांक्षाओं, राष्ट्रबोध और प्रदेशके भविष्य से जुड़े हों। सुख-दुख की साझेदारी, परस्पर विश्वास औरसहभागिता को सुदृढ़ करना ही इसका ध्येय है। सुख की साझेदारी में कोईकठिनाई नहीं होती, उत्सव में सब साथ होते हैं। असली परीक्षा दुख कीसाझेदारी में होती है, जहां शासक को केवल सांत्वना नहीं, बल्कि समाधानलेकर भी खड़ा होना पड़ता है।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से गत एक वर्ष में लिखे गए पत्र केवलविचारों की अभिव्यक्ति तक सीमित नहीं रहे। वे प्रदेश की जनभावनाओं कोसमझने, उन्हें स्वर देने और उनके अनुरूप एक व्यापक दृष्टि साझा करने कामाध्यम भी बने हैं। जो हर सप्ताह जनता से मुखातिब होता है, उसे हर सप्ताहयह भी सोचना पड़ता है कि जनता को क्या सुनना है और उससे क्या कहनाहै। यही वजह है कि इस संवाद की गूंज प्रदेश की सीमाओं को पार कर देशके विभिन्न हिस्सों तक पहुंची है। इसमें एक सीख भी निहित है कि सच्चेअनुभव से उपजा विचार भौगोलिक सीमाओं में कैद नहीं रहता। वनांचल कीपीड़ा, किसी बस्ती की पुकार, युवाओं की आकांक्षाएं और बच्चों की सुरक्षा, ये सब किसी एक प्रदेश के विषय नहीं, बल्कि पूरे देश के सरोकार हैं। जनतासे सीधे जुड़ने का यह तरीका अन्यत्र भी अपनाए जाने योग्य मॉडल बनसकता है और बनना भी चाहिए, क्योंकि इससे जनमानस और शासक केबीच का रिश्ता मजबूत होता है।

इसलिए पचास सप्ताह का यह पड़ाव उत्सव से अधिक आत्ममंथन काअवसर है। आगे की साधना यह है कि सुख-दुख की यह संवाद-श्रृंखला औरसुदृढ़ हो तथा विचारों की यह साझेदारी विश्वास का ऐसा सेतु बने, जोसरकार और समाज को एक-दूसरे के और निकट लाए। मुख्यमंत्री स्वयंचाहते हैं कि पाती केवल उनके विचारों की अभिव्यक्ति बनकर न रह जाए।उसमें जनता के मन की बात, उसकी अपेक्षाओं और सुझावों को भी समानरूप से स्थान मिले। उन्होंने आवाज को पाती की वास्तविक शक्ति बताया है।इसका अर्थ है कि संवाद की यह धारा अब सरकार से समाज की ओर बहनेके साथ-साथ समाज से सरकार की ओर लौटने के लिए भी तत्पर है।

हमारे समाज में चिट्ठी का अपना महत्व रहा है। उसमें लिखने वाले की धड़कनहोती है और पढ़ने वाले के लिए इंतजार। पत्र केवल सूचना नहीं देता, रिश्ताभी बनाता है। इस दौर में, जब शासन की बात प्रेस नोट, होर्डिंग और सोशलमीडिया के संक्षिप्त संदेशों तक सिमट गई है, मुख्यमंत्री का हर सप्ताह जनताके नाम पाती लिखना अपने आप में एक सोचा-समझा चुनाव है। 'योगी कीपाती' के पचास सप्ताह पूरे हो चुके हैं। यह अवसर केवल इसकी गिनतीकरने का नहीं, बल्कि इसके मर्म को समझने का है। इस मर्म में 'संकल्प, संवाद और संवेदना' की त्रिवेणी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

Published By:
 Initiative Desk
पब्लिश्ड