डिजिटल दुनिया में सतर्क रहना क्यों है सबसे जरूरी? जानने के लिए देखिए Kotak Mahindra Bank Presents - ‘Hausla On, Scam Gone’

Kotak Mahindra Bank Presents - ‘Hausla On, Scam Gone’ के Episode-3 में साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन और साइकोलॉजिस्ट अरविंद ओट्टा ने गंभीर साइबर फ्रॉड्स पर चर्चा की। विशेषज्ञों ने सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Why be cautious in the digital world Kotak Mahindra Bank Presents Hausla On, Scam Gone
Kotak Mahindra Bank Presents - ‘Hausla On, Scam Gone’ | Image: Republic

डिजिटल फ्रॉड्स के बढ़ते मामलों के बीच Kotak Mahindra Bank की जागरूकता पहल ‘Hausla On, Scam Gone’ के तीसरे एपिसोड में KYC Update और Service Alert Scams जैसे गंभीर साइबर फ्रॉड्स पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

Vivek Anand द्वारा होस्ट किए गए इस एपिसोड में साइबर सेफ्टी एक्सपर्ट Rakshit Tandon और साइकोलॉजिस्ट Arvind Otta ने विस्तार से बताया कि किस तरह स्कैमर्स फर्जी बैंकिंग अलर्ट, बिजली बिल नोटिस और सर्विस बंद होने के मैसेज भेजकर लोगों में डर पैदा करते हैं।

एपिसोड में यह भी बताया गया कि कैसे लोग जल्दबाज़ी और घबराहट में बिना जांच किए लिंक पर क्लिक कर देते हैं या अपनी निजी जानकारी साझा कर बैठते हैं। विशेषज्ञों ने दर्शकों को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध मैसेज, लिंक या कॉल पर तुरंत भरोसा करने के बजाय उसकी पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से जरूर करें।

इस एपिसोड ने दर्शकों को डिजिटल सुरक्षा, सतर्कता और जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार का मजबूत संदेश दिया, ताकि लोग साइबर ठगी से खुद को सुरक्षित रख सकें।

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड