हर नागरिक होगा साइबर सुरक्षित! लोगों को ठगी से बचाने के लिए कोटक महिंद्रा की पहल, Republic Bharat पर शुरू हो रहा खास सीरीज का सीधा प्रसारण

Republic Bharat New Initiative: डिजिटल युग ने जहां हमारी जिंदगी को तेज, सरल और सुविधाजनक बनाया है। वहीं इसके साथ साइबर ठगी के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kotak
Kotak | Image: Republic

Republic Bharat New Initiative: डिजिटल युग ने जहां हमारी जिंदगी को तेज, सरल और सुविधाजनक बनाया है। वहीं इसके साथ साइबर ठगी के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज स्कैमर्स पहले से कहीं ज्यादा चालाक और तकनीकी रूप से सक्षम हो चुके हैं। एक फोन कॉल, एक मैसेज या सिर्फ एक क्लिक और आपकी मेहनत की कमाई पल भर में गायब हो सकती है।

इसी बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए कोटक महिंद्रा बैंक लेकर आया है एक अहम जागरूकता पहल- “हौसला ऑन, स्कैम गॉन”। यह एक सेफ बैंकिंग अवेयरनेस इनिशिएटिव है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को डिजिटल स्कैम्स के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित रहने के तरीके सिखाना है। इस खास सीरीज का प्रसारण इस वीकेंड से Republic Bharat पर शुरू हो रहा है।

विस्तार से समझेंगे खतरों से बचाव का तरीका

इस पहल के तहत देश के विशेषज्ञ स्कैमर्स की चालों का पर्दाफाश करेंगे और बताएंगे कि किस तरह ये ठग लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। साथ ही, दर्शकों को यह भी समझाया जाएगा कि ऐसे खतरों से कैसे बचा जा सकता है और अपनी वित्तीय सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है।

पहले एपिसोड में एक बेहद खतरनाक और तेजी से फैल रहे स्कैम- डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर फोकस किया जाएगा। इसमें स्कैमर्स वीडियो कॉल के जरिए खुद को पुलिस या सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं। वे झूठे आरोप लगाते हैं, जैसे कि “आपका नाम किसी केस में है” या “आप डिजिटल अरेस्ट में हैं”, और फिर दबाव बनाकर पैसे ट्रांसफर करवाने की कोशिश करते हैं।

Advertisement

कैसे रची जाती है स्कैम की पृष्ठभूमि? 

यह स्कैम लोगों के मन में डर और घबराहट पैदा करके काम करता है। अक्सर लोग बिना सत्यापन किए घबरा जाते हैं और ठगों के निर्देशों का पालन करने लगते हैं। इस एपिसोड में विस्तार से बताया जाएगा कि ये स्कैम कैसे रचा जाता है, किन संकेतों से इसे पहचाना जा सकता है, और ऐसी स्थिति में क्या सही कदम उठाने चाहिए।

“हौसला ऑन, स्कैम गॉन” सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक जरूरी जागरूकता अभियान है, जो हर नागरिक को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए सक्षम बनाता है। 

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड