कोर्ट से 'क्लीन चिट' के बाद हरिमंदिर साहिब पहुंचे सीएम मान और अरविंद केजरीवाल, परिवार संग टेका मत्था

कथित शराब घोटाले के लंबे घटनाक्रम के बाद, माननीय अदालत से क्लीन चिट मिलते ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर पहुंचे। भारी सुरक्षा और समर्थकों के उत्साह के बीच, दोनों नेताओं ने अपने परिवारों के साथ श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और 'वाहेगुरु' का शुक्राना अदा किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
cm mann and Arvind Kejriwal visit golden temple
cm mann and Arvind Kejriwal visit golden temple | Image: X

आम आदमी पार्टी (AAP) राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पत्नियों के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर वाहेगुरु का शुक्रिया अदा किया। यह दौरा दिल्ली के कथित शराब घोटाले में अदालत द्वारा केजरीवाल को 'क्लीन चिट' मिलने के बाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर आप के कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

सत्य की हमेशा विजय होती है - अरविंद केजरीवाल

दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अरविंद केजरीवाल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, 'आज हम यहां राजनीति के लिए नहीं, बल्कि वाहेगुरु जी का शुक्राना करने आए हैं। हमारे शीर्ष नेताओं पर कीचड़ उछाला गया, गहरी साजिशें रची गईं और एक मौजूदा मुख्यमंत्री को रात के अंधेरे में जेल में डाल दिया गया। लेकिन अंततः सत्य की जीत हुई।
केजरीवाल ने इस बात पर जोर दिया कि अदालत ने न केवल उन्हें बरी किया है, बल्कि स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने लायक बुनियादी सबूत तक नहीं हैं। उन्होंने इसे वाहेगुरु की असीम कृपा और जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताया। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार के चार साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य अब विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति में क्रांतिकारी सुधार हुआ है।

चार साल में स्कूल, अस्पताल और महिलाओं समेत हर क्षेत्र में शानदार काम किया- अरविंद केजरीवाल

महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं के जरिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। 'इन्वेस्ट पंजाब' के जरिए राज्य में भारी निवेश आ रहा है, जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को अगले स्तर पर ले जाने के लिए मान सरकार ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें बुनियादी ढांचे को मजबूत करना प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का संबोधन- 'सच का सूरज उगा'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अदालत के फैसले को 'सच के सूरज की किरण' करार दिया। उन्होंने कहा कि अदालत ने यह साबित कर दिया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार थे।

Advertisement

खेती और किसान हित पर चर्चा

मार्च 2022 में जो सिंचाई का पानी केवल 21% खेतों तक पहुंचता था, वह मार्च 2026 में बढ़कर 75 से 80% हो गया है। इससे किसानों की आत्महत्याओं में उल्लेखनीय कमी आई है। बिजली बोर्ड अब दरों में कटौती करने की स्थिति में है, और किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली मिल रही है।भारत-अमेरिका संधि का विरोध: मान ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार खेती को अंतरराष्ट्रीय व्यापार संधियों से बाहर रखने की पक्षधर है, ताकि छोटे किसान बहुराष्ट्रीय कंपनियों की प्रतिस्पर्धा में बर्बाद न हों।

निवेश का केंद्र बनता पंजाब

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 13 से 15 मार्च तक चलने वाले 'इन्वेस्ट पंजाब समिट' में जापान, कोरिया, यूके और फ्रांस जैसे देशों के निवेशक शिरकत कर रहे हैं। साथ ही, 20 मार्च को टाटा स्टील के देश के दूसरे सबसे बड़े प्लांट का उद्घाटन होने जा रहा है, जो पंजाब की अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड