राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस पर Nutrela द्वारा NCR की 52 झुग्गी बस्तियों में किया गया प्रोटीन युक्त भोजन वितरण
राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस के अवसर पर Patanjali Foods Limited की प्रमुख ब्रांड Nutrela ने अपने सामाजिक दायित्व अभियान ‘#NutrelaGivesBack’ के अंतर्गत दिल्ली-NCR की 52 झुग्गी बस्तियों में 1 लाख बच्चों को प्रोटीन युक्त भोजन परोसा।
- इनिशिएटिव
- 2 min read

राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस (27 फरवरी) के अवसर पर Patanjali Foods Limited की प्रमुख ब्रांड Nutrela ने अपने सामाजिक दायित्व अभियान ‘#NutrelaGivesBack’ के अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर की 52 झुग्गी बस्तियों में 1 लाख बच्चों को प्रोटीन युक्त भोजन परोसा।
इस विशेष पहल के तहत वितरित प्रत्येक भोजन Nutrela चंक्स से तैयार किया गया, जिसमें 52% प्राकृतिक एवं प्लांट-बेस्ड प्रोटीन मौजूद है। भोजन को Nutrela सोयाबीन तेल में पकाया गया, जो विटामिन A एवं D से फोर्टिफाइड है तथा ओमेगा 3 और 6 से युक्त है।‘#NutrelaGivesBack’ अभियान के तहत 1 लाख बच्चों तक पहुंचा पोषण से आगे बढ़कर यह अभियान बेहतर पोषण, स्वस्थ भविष्य और देश के उज्ज्वल कल के प्रति एक सकारात्मक कदम है।
पतंजलि ने अभियान पर क्या कहा?
इस अवसर पर Patanjali Foods Ltd. के सीईओ संजीव अस्थाना ने कहा, “Nutrela केवल एक प्रोटीन ब्रांड नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की हमारी अटल सोच का हिस्सा है। Patanjali का मानना है कि एक मजबूत राष्ट्र की नींव शिक्षा और स्वास्थ्य के स्तंभों पर टिकी होती है। भारत में प्रोटीन की कमी एक गंभीर चुनौती है, जिसे दूर करना अत्यंत आवश्यक है। ‘#NutrelaGivesBack’ के माध्यम से हम ‘India ko strong banate hai, Nutrela khate hai’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना योगदान दे रहे हैं।”
Nutrela की बड़ी पहल
भोजन के सुगम एवं प्रभावी वितरण के लिए Nutrela ने Robin Hood Army, Truly Help and Helpin Humanity जैसे स्वयंसेवी संगठनों के साथ साझेदारी की। यह पहल भारत में प्रोटीन की कमी की चुनौती से निपटने के प्रति Nutrela की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। भोजन वितरण से आगे बढ़कर यह अभियान बेहतर पोषण, स्वस्थ भविष्य और देश के उज्ज्वल कल के प्रति एक सकारात्मक कदम है।