अपडेटेड 7 March 2026 at 17:04 IST
एनबीसीसी ने सीएसआर पहल के तहत हनले, लद्दाख हेतु जीवनरक्षक एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत लद्दाख के हनले हेतु समर्पित जीवनरक्षक एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- इनिशिएटिव
- 2 min read

एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत लद्दाख के हनले हेतु समर्पित जीवनरक्षक एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. के. पी. महादेवास्वामी, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक; श्री अंजीव कुमार जैन, निदेशक (वित्त) और श्रीमती ऋतु पांडे, सीवीओ की उपस्थिति में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, नौरोज़ी नगर से एम्बुलेंस को सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस पहल का उद्देश्य लद्दाख के दूरस्थ और उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्र हनले में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को मजबूत करना है, जहां कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित स्वास्थ्य अवसंरचना के कारण समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। एम्बुलेंस के परिनियोजन से आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा स्थानीय समुदाय के लिए बेहतर स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी।
Advertisement
इस अवसर पर एनबीसीसी के लीडरशिप ने अपनी सीएसआर पहलों के माध्यम से सार्थक सामाजिक प्रभाव सृजित करने के प्रति संगठन की निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया। दूरदराज़ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बढ़ावा देकर एनबीसीसी जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और यह सुनिश्चित करना चाहता है कि अनिवार्य चिकित्सा सेवा उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 7 March 2026 at 17:04 IST