अपडेटेड 23 February 2026 at 20:24 IST

दशकों में जो न हुआ, मान सरकार ने 3 साल में कर दिखाया- सरकारी स्कूलों के 305 छात्रों ने JEE Mains 2026 पास किया

पंजाब के सरकारी स्कूलों से 2025 में JEE Mains Session 1 में 184 बच्चे qualify हुए थे। 2026 में यह संख्या बढ़कर 305 हो गई यानी एक साल में 50 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल।

Follow : Google News Icon  
Punjab Govt
Punjab Govt | Image: Republic

दशकों तक पंजाब में सरकारें आती रहीं और जाती रहीं — कांग्रेस की, अकाली की — लेकिन सरकारी स्कूलों की हालत जस की तस रही। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे सपने तो देखते थे IIT के, लेकिन महंगी कोचिंग की फीस उन सपनों को वहीं दफन कर देती थी। जो काम दशकों की सरकारें नहीं कर पाईं, वो काम आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने कर दिखाया और इसकी गवाही आज JEE Mains 2026 के नतीजे दे रहे हैं।

पंजाब सरकार ने सिर्फ स्कूलों की दीवारें नहीं रंगीं, सिर्फ बिल्डिंग नहीं बनाई बल्कि स्कूल ऑफ एमिनेंस और PACE जैसे कार्यक्रमों से उन बच्चों के भीतर बैठी प्रतिभा को निखारा जिनके घर की सालाना आमदनी डेढ़ लाख से भी कम है। जिस कोचिंग के लिए शहर के अमीर परिवार लाखों रुपए खर्च करते है, वही कोचिंग भगवंत मान सरकार ने पंजाब के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मुफ्त दी और नतीजा आज सबके सामने है।

हर बच्चे की कहानी अलग है, हर बच्चा अलग परिवार से है, किसी के पिता मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाते हैं तो किसी के पिता मजदूर, मां घर संभालती है। और किसी के सिर से पिता का साया उठ चुका है, मां घर चलाती है… ऐसे बच्चों के सपनों को सहारा दिया मान सरकार ने।

तथ्य और आंकड़े

2025 में पंजाब के सरकारी स्कूलों से JEE Mains Session 1 में 184 बच्चे qualify हुए थे।

Advertisement

2026 में यह संख्या बढ़कर 305 हो गई — यानी एक साल में 50 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल।

इस बार 305 में से 123 लड़कियां हैं जो यह साबित करता है कि AAP सरकार की शिक्षा नीति लैंगिक समानता को भी बढ़ावा दे रही है।

Advertisement

यह सब मुमकिन हुआ स्कूल ऑफ एमिनेंस (SoE) और Punjab Academic Coaching for Excellence यानी PACE प्रोग्राम की बदौलत।

PACE के तहत बच्चों को दो साल की structured JEE तैयारी मिली — बिल्कुल मुफ्त।

गर्मी और सर्दी की छुट्टियों में फ्री residential कोचिंग कैंप लगाए गए।

नियमित mock tests और performance analytics से हर बच्चे की कमजोरी पकड़ी गई।

PACE Portal के जरिए digital learning की सुविधा दी गई। Avanti Fellows और देश के leading coaching संस्थानों के expert faculty ने बच्चों को mentor किया।

JEE Mains Session 2 आने वाला है, April 2026 में advanced preparation camps planned है। पंजाब का लक्ष्य है IIT में और ज्यादा बच्चों का दाखिला। यह एक ongoing revolution की कहानी है।

पंजाब के शिक्षा मंत्री का कहना है — “talent, not background, determines success”, यही इस पूरी खबर का सार है। और यही AAP सरकार का पंजाब को संदेश है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 20:24 IST