भगवान राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सदमार्ग पर चलने का दिया संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति करने वाली बेटियों और अन्य कलाकारों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित नागरिकों को दशहरे की बधाई और मंगलकामनाएं दीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM मोहन यादव ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) के रावण दहन कार्यक्रम को किया संबोधित
CM मोहन यादव ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) के रावण दहन कार्यक्रम को किया संबोधित | Image: Initiative

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सभी को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना का कार्य कर रहे हैं। दुनिया के 200 देश भारत को सम्मान की नजर से देख रहे हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम आसीन हैं। आने वाले समय में मथुरा, वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण भी मुस्कुराएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयादशमी के अवसर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में रावण दहन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति करने वाली बेटियों और अन्य कलाकारों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित नागरिकों को दशहरे की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा और विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम कोलार हिन्दु उत्सव समिति, विक्रमादित्य महाविद्यालय और दैनिक भास्कर समाचार पत्र की ओर से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री राम, सीतामाता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने प्रधान आरक्षक ट्रेफिक श्री जगदीश दांगी को साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सांसद श्री वी.डी. शर्मा, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, महामंत्री श्री राहुल कोठारी, भोपाल जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र यति और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement
Published By:
 Initiative Desk
पब्लिश्ड