अपडेटेड 12 September 2025 at 23:28 IST
भारत के युवाओं ने यूथ लीव डायलॉग 2025 में दिखाया अपना जुनून
Youth Lead Dialogue 2025: हार्दिक दीवान फाउंडेशन के संस्थापक हार्दिक कुमार दीवान ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने युवाओं को भारत की प्रगति और वैश्विक नेतृत्व की असली शक्ति बताते हुए, संयुक्त राष्ट्र ECOSOC यूथ फोरम में अपनी भागीदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं की नीति निर्माण में निरंतर भागीदारी का संकल्प है।
- इनिशिएटिव
- 3 min read

Youth Lead Dialogue 2025: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 29 अगस्त 2025 को Youth Lead Dialogue 2025 का आयोजन हुआ। यह एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय युवा नीति संवाद था, जिसे हार्दिक दीवान फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह संवाद संयुक्त राष्ट्र युवा कार्यालय की पहल #YouthLead Festival के अंतर्गत हुआ। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य भारतीय युवाओं की आवाज को वैश्विक मंच तक, खासकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय तक पहुंचाना था। यह कार्यक्रम विश्व युवा कार्यक्रम के 30वीं वर्षगांठ पर बनाया गया था।
इस आयोजन में 1,000 से अधिक छात्र, नीति निर्माता, उद्यमी, शिक्षक, और सामाजिक नेता शामिल हुए। सभी ने युवाओं की प्राथमिकताओं और उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। ये विचार 25 सितंबर 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय युवा बैठक में प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जो भारतीय संस्कृति में ज्ञान और प्रकाश के प्रतीक के रूप में देखी जाती है। यह समारोह एक आध्यात्मिक और प्रेरणादायक संदेश लेकर आया कि युवा नेतृत्व का मार्ग सत्य, ज्ञान और नैतिकता से होकर गुजरता है।
हार्दिक दीवान फाउंडेशन के संस्थापक हार्दिक कुमार दीवान ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने युवाओं को भारत की प्रगति और वैश्विक नेतृत्व की असली शक्ति बताते हुए, संयुक्त राष्ट्र ECOSOC यूथ फोरम में अपनी भागीदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह संवाद केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं की नीति निर्माण में निरंतर भागीदारी का संकल्प है।
अपने संबोधन में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र युवा कार्यालय के सहायक महासचिव डॉ. फेलिपे पाउलियर का वीडियो संदेश भी साझा किया, जिसमें इस पहल की सराहना और वैश्विक निर्णय-निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने मेहनत, सेवा और नेतृत्व की महत्व को समझाते हुए युवाओं को प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने गलतियों को सीखने के अवसर के रूप में लेने और नशीली आदतों से बचने का संदेश दिया।
Advertisement
मंच पर विविध क्षेत्रों से आए विचारकों ने एक प्रेरक संगम प्रस्तुत किया। वित्त शिक्षिका नेहा नागर ने वित्तीय साक्षरता को आत्मनिर्भरता की सशक्त नींव बताया। “गूगल बॉय” कौटिल्य पंडित ने विद्यार्थियों को जीवन में जिज्ञासा और धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। गाबिट के संस्थापक तथा जोमैटो के पूर्व सह-संस्थापक गौरव गुप्ता ने उद्यमिता की चुनौतियों और दृढ़ता के महत्व पर अपने अनुभव साझा किए।
मेगा पैनल में सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सिद्धार्थ यादव, समाजसेवी डॉ. शोभा विजेन्दर, शिक्षाविद सलोनी खन्ना और उद्यमी अनुज नेवतिया, हिमांशु अदलखा व मनीष खुराना जैसे प्रमुख नाम शामिल रहे। इस पैनल ने नवाचार, समावेशिता और नागरिक जिम्मेदारी पर गहन और प्रेरणादायक विचार-विमर्श किया। Youth Lead Dialogue 2025 ने युवाओं को न केवल अपनी बात कहने का मंच दिया, बल्कि उनकी सोच को वैश्विक स्तर पर नीति निर्माण में आयाम भी दिया। इस आयोजन ने युवाओं की भागीदारी की अहमियत को दर्शाया और उन्हें सशक्त नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
Advertisement
हार्दिक दीवान, समाजसेवी, उद्यमी और हार्दिक दीवान फाउंडेशन के संस्थापक, वर्तमान में कानून के छात्र हैं। वे ग्रीनिफाई इंडिया जैसी पहलों और अपनी पुस्तक AJNA के माध्यम से युवाओं व समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और विश्व बैंक मंचों पर भारत की युवाशक्ति का प्रतिनिधित्व भी किया है। यह संवाद युवाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर सशक्त बनाता है। इसमें विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (VIPS-TC) शिक्षा सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भागीदार रहा। इस प्रकार यूथ लीड डायलॉग 2025 ने युवाओं के सपनों और जिम्मेदारियों को पहचाना और भविष्य के लिए उन्हें तैयार किया। यह भारत के युवाओं की क्षमता और जोश का प्रतीक है, जो देश के विकास और विश्व की नेतृत्व की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा।
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 12 September 2025 at 23:14 IST